फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की विशेष अदालत ने अलकायदा के छह आतंकियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा

Tue, 22 Sep 2020 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

एनआईए की विशेष अदालत ने मंगलवार को अलकायदा के छह संदिग्ध आतंकियों को चार दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि ये आतंकी पिछले दिनों केरल और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन

 

 


दरअसल, पिछले दिनों एनआईए ने अल-कायदा के नौ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से चार की तस्वीरें भी जारी की थीं। एनआईए ने बताया था कि लियू यीन अहमद और अबू सुफियान को पश्चिम बंगाल से और मोशर्रफ हुसैन और मुर्शीद हसन को केरल से गिरफ्तार किया गया है। 

छापेमारी में एनआईए ने पश्चिम बंगाल से छह और केरल से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम मुर्शीद हसन, याकूल बिस्वास, मोशर्रफ  हुसैन, नजमुस साकिब, अबू सूफियान, मैनुल मंडल, लियू यीन अहमद, अल मामून कमाल और अतितुर रहमान है। 

विज्ञापन


बता दें कि एनआईए ने अलकायदा के जिन आतंकियों को केरल से गिरफ्तार किया था, उसे कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। इसके बाद गिरफ्तार किए छह आतंकियों को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें