फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: कोलकाता समेत बंगाल के 12 परिसरों पर एनआईए की छापेमारी, माओवादियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा

Tue, 01 Oct 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में 12 परिसरों पर एकसाथ छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी माओवादियों से जुड़े लोगों के परिसरों पर की गई है। नेताजी नगर, पानीहाटि, बैरकपुर, सोदपुर, आसनसोल समेत अन्य स्थानों पर एनआईए ने छापा मारा। दरअसल, एजेंसी को दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों से संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, "इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए भेजे गए धनराशि की हेराफेरी की थी। एनआईए की छापेमारी यह पता लगाने के लिए है कि माओवादी संगठन में इन लोगों की क्या भूमिका थी।" छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद हुए। 
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें