भाकपा माओवादी का पोलित ब्यूरो सदस्य गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य बिनोद मिश्रा को धनबाद से गिरफ्तार किया है। मिश्रा भाकपा (एम) को फिर से मजबूत करने की साजिश रचने के मामले में वांछित था। वह पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था।एनआईए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मिश्रा को एजेंसी की एक टीम ने झारखंड के धनबाद जिले के धनसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच के अनुसार बिनोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) के उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख एवं पोलित ब्यूरो सदस्य का करीबी सहयोगी और दूर का रिश्तेदार है तथा उसने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को अपने घर में आश्रय दिया था।