फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: पीएफआई कैडर के खिलाफ चार्जशीट दायर, युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 05:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एक प्रशिक्षत पीएफआई कैडर है, जो 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की पीएफआई की साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से मुस्लिम युवाओं को उकसाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा युवाओं को भर्ती करने और उन्हें आतंक और हिंसा को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोपी की पहचान नोसाम मोहम्मद यूनुस के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा, 'युनूस एक प्रशिक्षत पीएफआई कैडर है, जो 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की पीएफआई की साजिश को अंजाम देने के उद्देश्य से मुस्लिम युवाओं को उकसाने में लगा हुआ है।' उन्होंने आगे कहा, 'एनआईए ने पाया कि आरोपी, युवाओं को हथियार प्रशिक्षण देने और उन्हें आतंक के लिए उकसाने में शामिल था। वह युवओं को गले, पेट और सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में हमला कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए घातक हथियारों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहा था।'

पिछले साल जून में निजामाबाद जिले में वीआई टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन एनआईए ने इस मामले को अपने पास ले लिया। उन्होंने सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था। इसके बाद मार्च में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया था। अब इस मामले में नोसाम मोहम्मद यूनुस 17वां आरोपी है, जिसके खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दायर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें