फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: एनआईए की चेन्नई में बड़ी कार्रवाई, ISIS त्रिशूर मॉड्यूल के फरार सरगना को किया गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 04:31 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को आईएसआईएस त्रिशूर मॉड्यूल के फरार नेता को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। वह देश से भागने की फिराक में था इससे पहले ही उसको पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को चेन्नई में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसआईएस त्रिशूर मॉड्यूल के फरार सरगना को गिरफ्तार कर लिया। वह देश से भागने की फिराक में इससे पहले ही एजेंसी ने उसे पकड़ लिया। एक बयान के मुताबाकि, पकड़े गए आरोपी का नाम सैयद नबील अहमद है जो त्रिशूर का रहने वाला है।

विज्ञापन


एनआईए की एक टीम पिछले कुछ हफ्तों से अहमद का पीछा कर रही थी। आरोपी पिछले कई हफ्तों से कर्नाटक और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर छिपा हुआ था। उसने नेपाल के जरिए जाली और धोखाधड़ी वाले दस्तावेजों का उपयोग करके विदेश भागने की योजना बनाई थी।

पकड़े गए सैयद नबील अहमद के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। वहीं यह जुलाई से इस मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा आरोपी है। इस साल जुलाई में, एनआईए ने तमिलनाडु के सत्यमंगलम के पास उसके ठिकाने से आशिफ उर्फ मथिलाकथ कोदायिल अशरफ को ट्रैक किया और गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह मॉड्यूल आईएस गतिविधियों को बढ़ावा देने और आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने में लगा हुआ था। वे आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे और पहले से ही राज्य में कुछ धार्मिक स्थलों और नेताओं सहित अन्य प्रमुख स्थानों की रेकी कर चुके थे। इनका उद्देश्य केरल में आतंक फैलाना और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना था। एनआईए की ओर से 11 जुलाई 2023 को दर्ज किए गए इस मामले में जांच शुरु की और कई को पकड़ लिया है। 

आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी इस्लामी आतंकवादी समूह है जिसे इस्लामिक स्टेट (आईएस) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट के साथ-साथ इसके अरबी संक्षिप्त नाम दाएश या दाएश के नाम से भी जाना जाता है।

एनआईए ने कहा कि संगठन ने विभिन्न राज्यों में मॉड्यूल स्थापित करके और इसके जिहादी दर्शन को मानने वाले प्रेरित युवाओं को सक्रिय रूप से भर्ती करके भारत में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें