NIA Arrests Salim Qureshi: एनआईए ने मुंबई के ग्रांटरोड इलाके में रहने वाले मोहम्मद सलीम मोहम्मद इकबाल कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट के घर पर भी छापेमारी की और छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
NIA Arrests Salim Qureshi: एनआईए ने दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी और गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट उर्फ सलीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम पर टेरर फंड और धन उगाही का आरोप है। एनआईए ने बताया कि सलीम फ्रूट पर आतंकवादी/आपराधिक गतिविधियों से संबंधित तीन फरवरी को स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया था और यह गैंगस्टर छोटा शकील के नाम पर उगाही करता था।
विज्ञापन
धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई
एजेंसी ने बताया कि डी कंपनी (Dawood Ibrahim) के करीबी सहयोगी सलीम फ्रूट ने डी कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए टेरर फंड जुटाने के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग और विवाद निपटान के माध्यम से छोटा शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाहने में सक्रिय भूमिका निभाई।
छोटा शकील ने भारत में दंगे भड़काने की साजिश रची एनआईए ने दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील (Chhota Shakeel) और गैंगस्टर के करीबी सहयोगियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी। एफआईआर के मुताबिक, भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम ने एक स्पेशल यूनिट बनाई थी। इस यूनिट का काम भारत में राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना और उन पर हमला करना था। प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील ने पाकिस्तान से भारत में दंगे भड़काने की साजिश रची थी।