फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक से मदद: एनएचएआई में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए लगेगी हाजिरी

Sat, 06 Mar 2021 04:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
NHAI - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों की हाजिरी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम से होगी। एनएचएआई ने कर्मचारियों की उपस्थिति और उनके काम में पारदर्शिता लाने व जवाबदेही तय करने की दिशा में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


तकनीक की मदद से हाजिरी की इस व्यवस्था में परियोजना की साइट पर मौजूद कर्मचारी की लोकेशन भी ट्रैक हो सकेगी। इससे सुनिश्चित होगा कि अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे हैं या नहीं।

यह प्रणाली एनएचएआई के सभी प्रमुख कर्मचारियों, इंजीनियरों, स्वतंत्र इंजीनियरों और सलाहकारों के लिए लागू की जाएगी। इसे और पारदर्शी बनाने के लिए पूरे सिस्टम को एनएचएआई के क्लाउड आधारित बिग डाटा एनालिटिक प्लेटफार्म डाटा लेक से लिंक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें