राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में पहाड़ पर स्थित जीवदानी देवी मंदिर के लिए बनाई जा रही फनीकुलर रोपवे परियोजना के काम को लेकर दो महीने में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
दरअसल, एनजीटी को दायर एक याचिका में इस परियोजना पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि बिना पर्यावरणीय मंजूरी के इस परियोजना पर काम चल रहा है।