फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग प्रचार में प्लास्टिक इस्तेमाल पर नजर रखे: एनजीटी

Tue, 12 Nov 2019 05:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से चुनाव प्रचार में प्लास्टिक इस्तेमाल पर नजर रखने का निर्देश दिया। एनजीटी ने आयोग को इस संदर्भ में सभी राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों के चुनाव आयोगों को परामर्श जारी करने का निर्देश दिया।  

विज्ञापन


पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भी इससे पहले सभी राज्यों के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार में प्लास्टिक के अलावा अन्य विकल्पों को इस्तेमाल करें। मंत्रालय ने प्रचार के लिए कागज, कपड़ा और अन्य पर्यावरण सुरक्षित पदार्थों का इस्तेमाल करने के लिए सभी राज्यों को पत्र लिखा था।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा, मंत्रालय के परामर्श और चुनाव आयोग द्वारा इस पर अमल किए जाने के बावजूद जरूरी है कि आयोग, राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इस बात पर पूरी निगरानी रखें कि उम्मीदवार प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने राज्यों को प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने का आदेश देनी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। डब्ल्यू एडविन विल्सन द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के पत्र का राज्यों से कोई जवाब नहीं आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें