पीईटी एक थर्मोप्लास्टिक पॉलिमर है। कंपनियां हर साल 9,49,000 पीईटी बोतलों का उत्पादन कर रही हैं। लेकिन, उन्होंने प्लास्टिक कचरे की उचित, प्रभावी एवं पूर्ण प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की है। इससे पर्यावरण में प्लास्टिक प्रदूषण फैल रहा है। नॉन-बायोडिग्रेडेबिलिटी के कारण पर्यावरण को नुकसान होता है।
यह है प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 9
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के नियम 9 में कहा गया है कि प्रयुक्त बहुस्तरीय प्लास्टिक पाउच या पैकेजिंग को इकट्ठा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों की है, जो बाजार में उत्पादों को उतारते हैं। उन्हें अपने उत्पादों के कारण उत्पन्न प्लास्टिक कचरे को वापस एकत्र करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता है।