फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी ने पर्यावरण मंत्रालय और डीजीसीए पर लगाया जुर्माना

Fri, 25 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास विमान के जरिये सेवानिवृत्त सेना अधिकारी के घर पर मानव मल गिराने के आरोप मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अभी तक जांच रिपोर्ट न पेश करने और जवाब न देने के लिए पर्यावरण मंत्रालय और विमानन नियामक डीजीसीए पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं इस मामले में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने भी जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का वक्त मांगा है। पीठ ने इस मामले पर अगली सुनवाई 20 दिसंबर तय की है। 
विज्ञापन


जस्टिस यूडी साल्वी की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सतवंत सिंह दहिया की याचिका पर सुनवाई की। मालूम हो कि पीठ ने याची की शिकायत के बाद अपशिष्ट की जांच करने और रिपोर्ट ट्रिब्यूनल के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था। 

याची का आरोप है कि विमानों के जरिए उड़ान के दौरान हवाई अड्डे के नजदीक मौजूद घरों पर मानव मल गिराया जा रहा है। याची ने प्रधान पीठ से व्यावसायिक विमान कंपनियों के खिलाफ इस कदम के लिए आपराधिक मामला चलाने की मांग की थी। याची का कहना था कि यह स्वच्छ भारत अभियान का उल्लंघन है ऐसे में इन कंपनियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें