फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला सर्वे: पत्नी सही से काम नहीं करती तो घरेलू हिंसा जायज, ज्यादातर महिला व पुरुषों ने मानी यह बात

Mon, 09 May 2022 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं घरेलू हिंसा को ठीक मानते हैं। 
विज्ञापन
घरेलू हिंसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस सर्वेक्षण में ज्यादातर महिलाओं व पुरुषों ने माना है कि अगर पत्नी ढंग से काम नहीं करती, अपने कर्त्तव्यों का पालन नहीं करती तो घरेलू हिंसा जायज है और पति द्वारा उसे मारा जाना भी ठीक है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग आधे भारतीय पुरुष और महिलाएं घरेलू हिंसा को ठीक मानते हैं। 

विज्ञापन


45 प्रतिशत महिलाएं और 44 फीसदी पुरुष सहमत
आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में 45 प्रतिशत महिलाएं और 44 फीसदी पुरुष इस बात से सहमत हैं कि काम न करने पर पत्नी को मारना ठीक है। कर्नाटक में इस सर्वे में 76.9 प्रतिशत महिलाएं और 81.9 प्रतिशत पुरुषों ने सहमति व्यक्त की। इन महिला व पुरुषों ने माना कि अगर पत्नी पति को बिना बताए बाहर जाती है, अच्छा खाना नहीं बताती और पति के प्रति वफादार नहीं है तो उसे पीटा जाना चाहिए। 

संबंध बनाने से इंकार करने पर भी पीटा जाना सही 
इस सर्वे में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली यह बात सामने आई कि अगर पत्नी संबंध बनाने से इंकार करती है तो भी पति द्वारा उसे पीटा जाना सही है। लगभग 11 प्रतिशत महिलाओं और 9.7 प्रतिशत पुरुषों ने इस पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा ससुराल वालों का अनादर करने पर घरेलू हिंसा को 32 प्रतिशत महिलाओं और 31 फीसदी पुरुषों ने सही माना। इसी तरह बच्चों और घर का ध्यान न रखने पर 28 प्रतिशत महिलाओं और 22 फीसदी पुरुषों ने इसे सही माना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें