ब्रिक्स सम्मेलन का गोवा में होगा आयोजन
- फोटो : Getty
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने इस साल राज्य में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के स्थान में परिवर्तन से जुड़ी खबरों को खारिज कर दिया। मीडिया के एक धड़े ने खबर दी थी कि कार्यक्रम के आयोजन स्थल में परिवर्तन कर दिया गया है और अब इसका आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य रोधी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में पारसेकर ने कहा कि हम लोगों को इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैंने इसे केवल अखबारों में पढ़ा है। जो झूठी खबर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है और कार्यक्रम के लिए जो भी जरूरी होगा, वो किया जायेगा। यह सम्मेलन गोवा में ही होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2016 इस वर्ष 15-16 अक्तूबर को होना है।
Published By: Amit Tiwari