फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आएगा न्यूटन का सेब का पेड़, एपल ट्री को उगाने की कोशिशें तेज 

Mon, 16 Jul 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
न्यूटन - फोटो : SELF
विज्ञापन
महान भौतिक वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन के नामचीन सेब के पेड़ (एप्पल ट्री) को उगाने की फिर से कोशिश की जा रही है। एप्पल ट्री की जड़ें जल्द ही भारत में भी देखने को मिल सकती हैं। बता दें कि न्यूटन ने करीब 350 साल पहले सेब के पेड़ के कारण ही गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत और गति की खोज की थी। पुणे की यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) के निदेशक सोमक राय चौधरी ने कहा कि यहां परिसर में बढ़ रहे भारतीय सेब के पेड़ पर न्यूटन की थेयोरी अपनाते हुए हम एक मिशन पर हैं। उन्होंने कहा कि न्यूटन एपल ट्री के क्लोन और वंशज दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले ऐसी ही एक कोशिश 1997 में की गई थी। यह कोशिश वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर ने भारत में ही की थी। नार्लीकर को न्यूटन के सेब के पेड़ की बजाय बरगद के पेड़ ने कार्य के लिए प्रेरित किया। 1997 से 2007 के बीच एप्पल ट्री को विकसित करने के लिए तीन प्रयास किए गए थे। राय चौधरी के मुताबिक कुछ पेड़ अच्छे से बढ़ रहे थे और उसपर सेब भी आ रहे थे। उन्होंने कहा लेकिन 2007 में एक पेड़ खत्म हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें