गुजरात के आणंद में भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता
इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, बुधवार शाम 4:35 बजे गुजरात के आणंद जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप गया। भूकंप का केंद्र आणंद से 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित था। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कीमतदाता सूची संशोधन से जुड़े मामले में राहत याचिका
कलकत्ता हाईकोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़े मामलों में राहत की मांग वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने को कहा।मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी आवेदन सुप्रीम कोर्ट में ही किए जाने चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बताया कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह याचिका पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एस के अनवर अली की ओर से दायर की गई थी। इसमें उन मतदाताओं के लिए राहत मांगी गई थी, जिन्होंने एसआईआर अपीलीय न्यायाधिकरणों के समक्ष अपील दायर की है। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में हाईकोर्ट पहले ही प्रशासनिक स्तर पर न्यायाधिकरणों के न्यायाधीशों के नाम उपलब्ध करा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, जिन लोगों के नाम एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, उन्हें अपीलीय न्यायाधिकरणों के समक्ष अपील करने का विकल्प दिया गया है।