फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे PM मोदी; सिद्धारमैया बोले- हम राम मंदिर के खिलाफ नहीं

Sun, 31 Dec 2023 06:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

News Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इसके पक्ष में हैं।   
विज्ञापन
Siddaramaiah - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कन्नड़ भाषा का लेकर विवाद जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धामैया ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा और निर्दोषों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार में लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा, हम मंदिर बनाने के खिलाफ नहीं हैं। हम राम मंदिर के विरोध में नहीं हैं। हम राम मंदिर के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन

डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
पेड़ों की कटाई के मामले पर क्या बोले डीके शिवकुमार
वहीं, पेड़ों की कटाई के मामले में भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के भाई की गिरफ्तारी पर उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'हम किसी को निशाना नहीं बनाना चाहते हैं। मैंने सिर्फ इस बात की जांच की है कि अगर उन्होंने पेड़ काटने की अनुमति ली है, तो यह ठीक है। अगर उन्होंने अनुमति नहीं ली है तो यह अवैध है।' उन्होंने कहा, सांसद प्रताप सिम्हा राजनीति कर रहे हैं। अगर उन्हें अनुमति मिलती तो कोई भी उन्हें नहीं रोकता। मैंने उनके मुद्दे पर क्रॉस-चेक किया है और अधिकारियों ने अपना काम किया है। हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते। अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने बिना किसी लाइसेंस के इतने सारे पेड़ काटे।

पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में करीब 22 किमी लंबा 6-टियर (3+3-लेन, 2 आपातकालीन लेन) पुल शामिल है जो मुंबई शहर में शिवडी और मुख्य भूमि पर न्हावा को जोड़ता है। इस लिंक में राष्ट्रीय राजमार्ग 4बी पर मुंबई के शिवड़ी और नवी मुंबई छोर पर शिवाजी नगर, जस्सी और चिरले में इंटरचेंज की सुविधा होगी। परियोजना से प्रभावितों का पुनर्वास किया गया है। जिन मछुआरों की आजीविका परियोजना के क्रियान्वयन से प्रभावित हुई है, उन्हें सरकारी नीतियों के अनुसार मुआवजा दिया गया है। 

आईएएस नितिन करीर  महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव
महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नितिन करीर को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। करीर अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) हैं। वह महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठ नौकरशाह मनोज सौनिक की जगह लेने वाले करीर आज अपना कार्यभार संभाल लिया है।

बीपी गोपालिका बने बंगाल के नए मुख्य सचिव
पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को बी पी गोपालिका को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। उन्होंने एचके द्विवेदी की जगह ली है, जिनका विस्तारित कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था। 1989 बैच की आईएएस अधिकारी गोपालिका को अगर उनके पूर्ववर्ती की तरह सेवा विस्तार नहीं दिया जाता है तो वह केवल पांच महीने के लिए इस पद पर रहेंगे, क्योंकि वह अगले साल 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

नंदिनी चक्रवर्ती ने गोपालिका की जगह राज्य की नई गृह सचिव के रूप में पदभार संभाला। लीना चक्रवर्ती के बाद इस पद को संभालने वाली वह दूसरी महिला बनीं हैं।लीना चक्रवर्ती पिछली वाम मोर्चा सरकार के दौरान 26 नवंबर, 1996 से सात सितंबर, 1998 तक राज्य की गृह सचिव थीं।

road accident - फोटो : अमर उजाला
साल के आखिरी दिन ओडिशा में बड़ी दुर्घटनाएं; दो की मौत
ओडिशा भर में साल के आखिरी दिन यानी रविवार को चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 70 से अधिक लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 
  • बालासोर जिले का 29 वर्षीय बिस्वासुंदर जेना नाम का एक व्यक्ति मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के अंदर लुलुंग पर्यटक स्थल के पास एक झरने में डूब गया। लुलुंग में 11 अन्य लोगों के साथ पिकनिक मनाते समय बिस्वासुंदर गलती से झरने में फिसल गए और डूब गए।
  • नयागढ़ जिले में जमुसाही के पास एक पेड़ से टकराने के बाद उनकी कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित नए साल के दिन श्रीजगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से पुरी जा रहे थे।
  • गंजाम जिले के पुरूषोत्तमपुर के पास बलिया में वाहन पलट जाने से करीब 30 पिकनिक मनाने वाले घायल हो गए।
  • एक अन्य दुर्घटना में जाजपुर जिले के लगभग 40 पिकनिक मनाने वाले लोग गजपति जिले के जीरांग से लौट रहे थे, तभी तप्तपानी घाट के पास उनकी बस पलट गई।

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुजरात: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या
गुजरात के बोटाद जिले में एक व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक वी एस गोले ने बताया कि यह घटना निंगला और आलमपुर रेलवे स्टेशनों के बीच शाम साढ़े छह बजे हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,'आत्महत्या के लिए चारों ने भावनगर से गांधीधाम जा रही एक यात्री ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। व्यक्ति, उसकी दो बेटियों और एक बेटे के शव पटरियों के किनारे पाए गए।' 

पुलिस के मुताबिक, मंगाभाई विजुदा (42 वर्षीय) नाम का यह व्यक्ति एक रिश्तेदार के साथ झगड़े के बाद हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर था। मरने वालों में उनकी बेटियां सोनम (17 वर्षीय), रेखा (21 वर्षीय) और बेटा जिग्नेश (19 वर्षीय) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे जिले के गढ़डा तालुका के नाना सखपर गांव के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन

हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो
माओवादी गतिविधियों से संबंधित मामलों में वांछित बीरभूम में गिरफ्तार
माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों में वांछित 48 वर्षीय एक व्यक्ति को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह एक दशक से अधिक समय तक फरार रहा। उसकी पहचान बबन सूत्रधर के रूप में हुई। वह देशद्रोह और आतंकवाद समेत अन्य मामलों में वांछित था। उसके कब्जे से कुछ हथियार भी जब्त किए गए। रामपुरहाट उपमंडलीय विशेष अदालत ने सूत्रधर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें