राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की एक जिला अदालत ने तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मामले में आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग जिला जेल से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
कर्ज के बोझ तले दबकर विकलांग युवक ने की आत्महत्या
पुडुचेरी में एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। मृतक विक्रम से 3.8 लाख रुपये के कर्ज पर हर महीने 38,000 रुपये ब्याज देने को कहा गया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चिकन की दुकान पर काम करता था, लेकिन एक दुर्घटना के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। इसके चलते वह ऋण चुकाने में असमर्थ हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विक्रम ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने कई ब्याज वसूलने वालों के नाम बताए हैं, जिनके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। इसके अलावा, सुसाइड नोट में उसने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। इसमें उसने लिखा है कि एक सूदखोर की बेहद अपमानजनक मांग भी बताई, जिसने कथित तौर पर विक्रम से कहा था कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, वह अपनी पत्नी और बेटी को उसके घर भेज दे।
रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक का एक्स खाता छह दिन से हैक
प्रख्यात रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक का एक्स खाता हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से खाते की गतिविधियों के प्रति सतर्क करने की अपील की है। यह दूसरी बार है जब उनका एक्स खाता हैक हुआ है। पटनायक ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, पिछले छह दिन से मेरा आधिकारिक एक्स खाता हैक है। मैंने ओडिशा पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है और एक्स की टीम को भी इसकी सूचना दी है।
आईजी ड्रोन्स को पहले स्वदेशी रक्षा ड्रोन सिम्युलेटर का पेटेंट
भारत के पहले स्वदेशी रक्षा ड्रोन सिम्युलेटर का पेटेंट आईजी ड्रोन्स को मिला है। आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत प्रौद्योगिकी व रक्षा क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। आईजी ड्रोन ने ही सटीक हमलों के लिए ऑपरेशन सिंदूर में वीटीओएल, एफपीवी और कामिकेज वेरिएंट सहित स्वदेशी ड्रोन तैनात किए थे। आईजी ड्रोन रक्षा ड्रोन के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी भी बन गई। सिम्युलेटर को भारतीय सेनाओं एवं अर्धसैनिक बलों को जीपीएस-रहित क्षेत्रों व जटिल परिदृश्यों में लड़ाकू ड्रोन के लिए रियल टाइम और उच्च-दक्षता प्रशिक्षण से डिजाइन किया गया है। इसे कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित तकनीकों, भौतिकी इंजनों और वास्तविक समय में इलाके की गतिशीलता का उपयोग करके बनाया गया है।
स्पाइसजेट के विमान में एसी खराब, यात्री बेहाल
श्रीनगर की उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान में एसी खराब होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। विमान ने तीन घंटे देरी से उड़ान भरी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एक यात्री ने वीडियो अपलोड किया, जिसमें यात्री गर्मी से परेशान दिखे। नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान संख्या एसजी 170 में सवार यात्रियों ने सोशल मीडिया पर विमान के लेटलतीफी और गर्मी का सामना करने की बात लिखी। यात्रियों ने बताया कि विमान काफी विलंब से रनवे की ओर रवाना हुआ लेकिन रनवे पर पहुंचने से पहले ही रुक गया। एक ही जगह विमान जब काफी समय तक खड़ा रहा तो यात्रियों ने कारण पूछा लेकिन क्रू ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। बाद में विमान बे एरिया की ओर लौट आया। विमान को 4.10 बजे रवाना होना था। लेकिन एसी में खराबी के कारण इसके प्रस्थान में करीब तीन घंटे का विलंब हुआ। अंत में विमान ने शाम सात बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरी।
इसरो ने आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए उद्योग जगत को सौंपी 10 तकनीक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में वाणिज्यिक उपयोग के लिए छह भारतीय उद्योगों को आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 10 तकनीक हस्तांतरित की हैं, जिनमें दो जड़त्वीय सेंसर भी शामिल हैं। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने सुगम बनाया है। इसरो की जड़त्वीय प्रणाली इकाई की तरफ से विकसित दो उन्नत जड़त्वीय सेंसरों लेजर जाइरोस्कोप और सिरेमिक सर्वो एक्सेलेरोमीटर की प्रौद्योगिकियों को हैदराबाद आधारित जेटाटेक टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. को हस्तांतरित किया गया है, जिससे यह विशिष्ट प्रौद्योगिकी प्राप्त करने वाली पहली कंपनी बन गई। जड़त्वीय नौवहन प्रणाली (आईएनएस) परीक्षण, अंशांकन और क्यूए/क्यूटी उपकरण में 25 वर्षों से अधिक की विशेषज्ञता वाली कंपनी जेटाटेक देश में सेंसर का निर्माण करेगी, जिससे आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
सट्टे में युवक ने गंवाए छह लाख पिता ने पूछा तो कर दी हत्या
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक युवक ने ऑनलाइन सट्टे में छह लाख रुपये गंवा दिए। जब पिता ने पैसों के बारे में पूछा तो उसने चाकू से हमला कर उनकी बेहरमी से हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर गाचीबोवली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान एनटीआर नगर गोपनपल्ली निवासी रवींद्र नायक के रूप में हुई है। सट्टेबाजी में पैसे गंवाने के बाद उसने अपने पिता को धोखे से सूनसान जगह पर ले गया, जहां उसने पिता के गले में चाकू घोंप दिया।
असम में गिर गायों की कथित बिक्री की CBI जांच की मांग
असम जातीय परिषद (AJP) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि असम सरकार की एक परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराई जाए। आरोप है कि इस योजना के तहत लाई गई 90 गिर गायों को बीजेपी के एक मंत्री की पत्नी, एक सांसद और कुछ विधायकों को बेच दिया गया। AJP के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार पर आरोप लगाया है कि 2021 में शुरू की गई गोरुखुटी बहुउद्देशीय कृषि परियोजना में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। गोगोई ने कहा, 'असम में हाल ही में ऐसी बातें सामने आई हैं जो बहुत ही चिंताजनक हैं- सरकारी पैसे की बर्बादी, भ्रष्टाचार और पवित्र मानी जाने वाली गायों के साथ धोखा। ये सब जनता के विश्वास को तोड़ने वाले और शर्मनाक काम हैं।' उन्होंने आगे कहा कि ये सिर्फ प्रशासन की गलती नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही गलत, अमानवीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला काम है। गोगोई ने बताया कि जुलाई 2021 में इस परियोजना के तहत गुजरात से 300 गिर गायें खरीदी गई थीं। यह काम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ मिलकर किया गया था। आरोप है कि जब 2-3 अप्रैल 2022 को ये गायें रंगिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं, तो उनमें से 90 गायें गायब हो गईं।
पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट दोबारा बंद
पाकिस्तान के कई अभिनेताओं व क्रिकेटरों समेत कई हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर से भारत में बंद कर दिए गए हैं। बुधवार को कुछ हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में खुले थे लेकिन बृहस्पतिवार को सुनिश्चित किया गया कि ये अकाउंट भारत में काम नहीं करेंगे। पाकिस्तान की जिन हस्तियों के अकाउंट बुधवार को इंस्टाग्राम पर उपलब्ध दिख रहे थे उनमें मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा मीर, यमना जैदी और दानिश तैमूर शामिल हैं। जैसे ही इनके अकाउंट भारत में दिखने शुरू हुए सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने पोस्ट कर इसकी शिकायत शुरू कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह ये सभी अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए। अब इन अकाउंट की खोज करने पर उपभोक्ताओं की स्क्रीन पर संदेश आता है कि ये भारत में उपलब्ध नहीं हैं।
ये यू-ट्यूब चैनल भारत में उपलब्ध
सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध से इतर क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी, शोएब अख्तर और ग्रीन टीवी जैसे इंटेरटेनमेंट चैनलों के यूट्यूब पेज भारत में चल रहे हैं। इन पर कंटेंट दिखाई देते हैं। हालाकि प्रमुख पाकिस्तानी कलाकार जैसे फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर के इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी बंद हैं।
.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की अदालत ने तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की एक जिला अदालत ने तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। मामले में आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग जिला जेल से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
कर्ज के बोझ तले दबकर विकलांग युवक ने की आत्महत्या
पुडुचेरी में एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। मृतक विक्रम से 3.8 लाख रुपये के कर्ज पर हर महीने 38,000 रुपये ब्याज देने को कहा गया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चिकन की दुकान पर काम करता था, लेकिन एक दुर्घटना के बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। इसके चलते वह ऋण चुकाने में असमर्थ हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विक्रम ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने कई ब्याज वसूलने वालों के नाम बताए हैं, जिनके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। इसके अलावा, सुसाइड नोट में उसने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। इसमें उसने लिखा है कि एक सूदखोर की बेहद अपमानजनक मांग भी बताई, जिसने कथित तौर पर विक्रम से कहा था कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, वह अपनी पत्नी और बेटी को उसके घर भेज दे।
ओडिशा के बालासोर जिले के करीब 35 गांव सुवर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण जलमग्न हो गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बालियापाल ब्लॉक के 20 और भोगराई ब्लॉक के 15 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। यहां के लोग आवागमन के लिए देशी नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बाढ़ के कारण जिले में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, 1,894 हेक्टेयर कृषि भूमि में जलभराव हो गया है। इसके चलते उत्तरी बालासोर में फसलें और सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। बाढ़ के चलते करीब 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख नदियों का जलस्तर बृहस्पतिवार को कम होना शुरू हो गया है।
मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार मानसून सत्र से दो दिन पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाएगी। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा और 21 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले रिजिजू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आगामी मानसून सत्र ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संसद सत्र होगा।
कालीगंज विस्फोट में बंगाल के पलाशी से एक और गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कालीगंज में हुए बम विस्फोट में एक लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपी को गुरुवार रात जिले के पलाशी से गिरफ्तार किया गया था। आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफआईआर में कुल 24 लोगों के नाम दर्ज हैं तथा अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
गौरतलब है कि कालीगंज के मोलंडी गांव में एक 13 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई थी, जब तृणमूल कांग्रेस की जीत के जश्न के दौरान कथित तौर पर बम फेंके गए थे। यह जश्न 23 जून को विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मनाया गया था।
भक्त चाहते हैं कि दलाई लामा अपना उत्तराधिकारी तय करें- किरेन रिजिजू
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दोहराया कि दलाई लामा के सभी भक्त और अनुयायी चाहते हैं कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता खुद अपने उत्तराधिकारी पर फैसला करें। हालांकि, किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि वह भारत सरकार की ओर से यह टिप्पणी नहीं कर रहे हैं और न ही वह चीन द्वारा दिए गए उस बयान पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिसमें दलाई लामा की उत्तराधिकार योजना को खारिज किया गया है।
किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा, 'दलाई लामा मुद्दे पर किसी तरह के भ्रम की कोई जरूरत नहीं है। दुनिया भर में बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले और दलाई लामा को मानने वाले सभी लोग चाहते हैं कि दलाई लामा ही (अपने उत्तराधिकार पर) फैसला करें। मुझे या सरकार को कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। अगला दलाई लामा कौन होगा, यह वही तय करेंगे।' इस मुद्दे पर चीन के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं चीन के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं एक भक्त के रूप में बोल रहा हूँ, मुझे दलाई लामा पर भरोसा है, दलाई लामा का अनुसरण करने वाले लोग चाहते हैं कि वे अपने उत्तराधिकारी का फैसला करें।'
गुजरात- खेड़ा में चावल मिल के गोदाम में भीषण आग
गुजरात के खेड़ा में एक चावल मिल के गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी पर मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं।