फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: गोधरा में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग; अब ओआरएस नाम से जूस और एनर्जी ड्रिंक नहीं बिकेंगे

Fri, 21 Nov 2025 07:05 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात के गोधरा में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फायर ऑफिसर मुकेश चावड़ा ने कहा, "सुबह-सुबह हमें रॉयल होटल के पास लकड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, आग लगभग काबू में है।"

विज्ञापन

आग पर काबू पाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीम
फायर ऑफिसर मुकेश चावड़ा ने बताया, “सुबह-सुबह हमें रॉयल होटल के पास लकड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तीन फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को लगभग काबू में कर लिया गया।

US प्रेसिडेंट के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने वंतारा का दौरा किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को गुजरात के जामनगर में वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर वंतारा का दौरा किया। सूत्रों के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अंबानी परिवार के बुलावे पर वंतारा का दौरा किया, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी का बनाया हुआ है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अनंत अंबानी के साथ बड़े वाइल्डलाइफ सेंटर का चक्कर लगाया और इलाके के कुछ मंदिरों में भी गए। इससे पहले दिन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया था।

कोलकाता का 'विद्यासागर सेतु' 23 नवंबर को 8 घंटे के लिए बंद रहेगा

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 'विद्यासागर सेतु' रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक "जरूरी मरम्मत और सुधार के काम" के लिए गाड़ियों के ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।

एक अधिकारी ने कहा कि पुल की ओर और उस पार जाने वाले सभी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस, जिसमें स्टे और होल्डिंग-डाउन केबल, बेयरिंग और दूसरे पार्ट्स को बदलना शामिल है, हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।

बंगाल सरकार ने विधानसभा चुनावों को लेकर डीएम के साथ मीटिंग बुलाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों के साथ एक मीटिंग बुलाई है। उन्होंने बताया कि चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत राज्य सेक्रेटेरिएट में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ मीटिंग की अध्यक्षता कर सकते हैं।

एक सूत्र ने बताया, "इसमें चुनावी इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर फोकस किया जाएगा। दूर-दराज के जिलों के लोग वर्चुअल मोड से जुड़ेंगे। शुक्रवार को न्यू टाउन में EVM पर एक वर्कशॉप भी होने वाली है। सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश भारती, जिन्हें राज्य की पोलिंग एक्टिविटीज़ की देखरेख का काम सौंपा गया है, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिस के एक डेलीगेशन के साथ वर्कशॉप में शामिल होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि वर्कशॉप में राज्य भर के 24 जिला चुनाव अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, "चर्चा टेक्नोलॉजी की तैयारी, EVM टेस्टिंग के तरीके और सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर होगी।" इस बीच ऑफिशियल डेटा के मुताबिक वोटर रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत राज्य में अब तक 7.64 करोड़ वोटर फॉर्म बांटे जा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 7.66 करोड़ वोटर हैं।

अब ओआरएस नाम से जूस और एनर्जी ड्रिंक नहीं बिकेंगे
बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ओआरएस नाम से बेचे जा रहे फलों के जूस और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पर अब रोक लगेगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी राज्यों को तुरंत छापेमारी और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह उत्पाद असली ओआरएस जैसा दिखाकर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। इससे पहले 15 अक्तूबर को भी इसी तरह का आदेश देते हुए ओआरएस को लेकर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया। प्राधिकरण ने नए आदेश में कहा कि कई कंपनियां ऐसे पेय पदार्थ बेच रही हैं जिनमें न तो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित ओआरएस फार्मूला होता है और न ही चिकित्सीय प्रभाव। इसके बावजूद ब्रांडिंग और पैकेजिंग में ओआरएस शब्द का उपयोग कर दवा जैसा भ्रम पैदा किया जाता है, जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 का उल्लंघन है। हालांकि असली ओआरएस पर कोई रोक नहीं है। एफएसएसएआई ने राज्यों को कहा है कि वे ई-कॉमर्स और रिटेल में तुरंत निरीक्षण अभियान चलाएं। 

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले EVM की पहली स्तरीय जांच पर EC की कार्यशाला
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की पहली स्तरीय जांच (FLC) को लेकर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। कोलकाता में हुई इस दिनभर की बैठक में 24 जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की भौतिक जांच, मॉक पोल, खराब मशीनों के प्रबंधन और स्ट्रांग रूम में सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह के छेड़छाड़ के आरोप न लगें। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि वे चुनाव से पहले अपने-अपने जिलों में राजनीतिक दलों को EVM प्रक्रिया से अवगत कराएं। चुनाव आयोग की टीम इस सप्ताह राज्य में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा भी कर रही है।

कोच्चि में चीनी फिशिंग नेट का मंच टूटा, पांच विदेशी पर्यटक पानी में गिरे
कोच्चि के फोर्ट कोच्चि क्षेत्र में शुक्रवार को एक चीनी फिशिंग नेट का लकड़ी का मंच टूट गया, जिससे पांच विदेशी पर्यटक पानी में गिर गए। पुलिस के अनुसार यूरोपीय देशों के लगभग 10 पर्यटक सुबह करीब 11 बजे चीनी नेट का संचालन देखने पहुंचे थे। जैसे ही वे लकड़ी के प्लेटफॉर्म पर चढ़े, उसका एक हिस्सा अचानक टूट गया और पांच पर्यटक नीचे समुद्र में जा गिरे।

घटना के तुरंत बाद जाल संचालकों और पास के दुकानदारों ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि तीन पर्यटकों को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने होटल लौट गए। चीनी फिशिंग नेट कोच्चि का प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें स्थानीय मछुआरे संचालित करते हैं। ये जाल समुद्र किनारे लकड़ी के मंच पर लगाए जाते हैं और संतुलन भारों से संचालित होते हैं। पुलिस और पर्यटन विभाग अब इस हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने जेडी(एस) विधायक रेवन्ना पर आईपीसी धारा 354 का आरोप खारिज किया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे और जेडी(एस) विधायक एचडी रेवन्ना को बड़ी राहत देते हुए IPC धारा 354 के तहत लगे आरोप को खारिज कर दिया है। यह आरोप उनकी पूर्व घरेलू सहायिका ने लगाया था। हालांकि अदालत ने IPC धारा 354A (यौन उत्पीड़न) के आरोप को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति एमआई अरुण ने कहा कि शिकायत के शुरुआती तथ्य 354 की बजाय 354A के तहत अपराध को दर्शाते हैं।

कोर्ट ने कहा कि धारा 354A में अधिकतम सजा तीन वर्ष है, इसलिए शिकायत दर्ज करने में हुई देरी प्रथम दृष्टया परिसीमा से बाधित दिखाई देती है। अदालत ने यह मामला ट्रायल कोर्ट को वापस भेज दिया है, जो यह तय करेगा कि देरी को माफ किया जा सकता है या नहीं। इसके बाद ही यौन उत्पीड़न के आरोप पर कार्यवाही आगे बढ़ेगी। रेवन्ना पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भाई हैं। यह मामला कर्नाटक की राजनीति पर प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है।

सबरीमला सोना चोरी केस: पूर्व टीडीबी प्रमुख पद्मकुमार के घर एसआईटी का छापा
सबरीमला अयप्पा मंदिर से सोने की चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार के अरनमुला स्थित निवास पर छापा मारा। जांच टीम को संदेह है कि चोरी की साजिश उनके आवास पर रची गई होगी। इससे पहले पद्मकुमार गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए SIT के सामने पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पद्मकुमार सीपीआई(एम) की पठानमथिट्टा जिला कमेटी के सदस्य हैं। अब तक पार्टी इस मामले से दूरी बनाए हुए थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। इस बीच कोल्लम विजिलेंस कोर्ट ने पद्मकुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। SIT अब यह जांच कर रही है कि सोना चोरी में और कौन शामिल हो सकता है और किस स्तर पर साजिश की गई थी। यह मामला केरल की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।
 
विज्ञापन

कर्नाटक: कर्ज के दबाव में परिवार के चार सदस्यों ने कुएं में कूदकर दी जान
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में कर्ज के बढ़ते दबाव के कारण एक परिवार के चार सदस्यों ने शुक्रवार सुबह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना धारवाड़ तालुक के चिक्कमल्लिगावाड गांव में हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान विट्ठल शिंदे (80), बेटे नारायण शिंदे (42), और पोते-पोतियों शिवकुमार शिंदे (12) तथा श्रीनिधि शिंदे (11) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, नारायण अपने पिता और दो बच्चों के साथ येल्लम्मा मंदिर के पास स्थित कुएं में कूद गए। पशु चराने वालों ने शवों को देखा जिसके बाद घटना सामने आई। एक बच्चे ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंगलूरू: विधान सौध के बाहर नेपाली युवकों के दो गुटों में भिड़ंत, 11 गिरफ्तार
बंगलूरू में विधान सौध के बाहर नेपाली युवकों के दो समूहों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना 16 नवंबर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार दोनों समूह अक्सर बंगलूरू के प्रमुख स्थलों पर अपनी स्थानीय नेपाली भाषा में रील बनाने आते हैं, जो नेपाल में खूब वायरल होती हैं। घटना के दिन एक समूह ने दूसरे समूह को विधान सौध के पास रील बनाते देखा तो आपसी कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों समूहों के बीच विवाद करीब एक माह पुराना है। पहले भी चोरी हुए मोबाइल फोन समेत कई मुद्दों को लेकर इनके बीच कहासुनी और झगड़ा हो चुका है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) अक्षय एम हकाय ने बताया कि इस मामले में कुल 13 नेपाली नागरिकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

सुप्रीम कोर्ट: राजस्थान में नदियों के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में तीन नदियों के लगातार प्रदूषण ने लगभग 20 लाख लोगों की जान खतरे में डाल दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस समस्या पर काबू पाने के लिए जरूरी सुधार के उपायों की निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बना दी। कोर्ट ने जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े एक मामले में स्वत: संज्ञान लेकर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि राजस्थान में जोजरी, बांडी और लूनी नदियों में प्रदूषण लगभग दो दशकों से नियामक सतर्कता के लगातार अभाव और पूरी तरह प्रशासनिक उदासीनता को दिखाता है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा, मौजूदा कार्रवाई में गंभीर चिंता और खतरनाक नतीजों के मुद्दे शामिल हैं, जो हर स्तर पर लापरवाही का नतीजा है। कोर्ट ने कहा कि इन नदियों का प्रदूषण न सिर्फ उस सांविधानिक गारंटी पर भी हमला है जो भारतीय गणराज्य को जीवंत बनाए रखती हैं। जब पर्यावरण का नुकसान बहुत ज्यादा हो जाता है कि यह इन गारंटी की बुनियाद पर हमला करता है, तो नुकसान इकोलॉजिकल दायरे से आगे निकल जाता है।

असम: गठबंधन के साथ लड़ेगी भाजपा चुनाव एनडीए के लिए 103 सीटों पर जीत का लक्ष्य
असम में भाजपा ने शुक्रवार को फैसला किया कि वह 2026 का विधानसभा चुनाव अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ लड़ेगी। पार्टी ने एनडीए के लिए 126 सदस्यों वाली विधानसभा में 103 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह फैसला असम भाजपा की कोर कमेटी ने एक बैठक में लिया। बैठक में तय किया गया कि भगवा दल राज्य के विकास और पार्टी की विचारधारा से जुड़ों मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश पार्टी प्रमुख दिलीप सैकिया और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

रिसिन आतंकी साजिश में एटीएस को डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज मिले
 रिसिन जहर के इस्तेमाल से जुड़ी कथित आतंकी साजिश की जांच कर रहे गुजरात एटीएस ने एक आरोपी और उसके आका के बीच बातचीत का डिजिटल साक्ष्य बरामद किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने सोशल मीडिया मंच पर बातचीत से पहचान कैसे छिपाए रखें शीर्षक वाला डिजिटल साहित्य बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी को एक वीडियो फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध आतंकी अहमद सैयद अहमदाबाद में सैयद मस्जिद के पास मिर्जापुर रोड पर होटल ग्रैंड एंबियंस से निकलते दिख रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज 7 नवंबर का है। एक अन्य आरोपी सुहैल खान के यूपी स्थित आवास से एक काला झंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें