फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Update: बांग्लादेश के सात घुसपैठिए त्रिपुरा में पकड़े गए; तेंदुए के हमले मे दो साल के बच्चे की मौत

Sun, 01 Sep 2024 12:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में सुबह की सैर के दौरान दो मोरनी से हुई मुलाकात ने नौ वर्षीय श्रेयोवी मेहता को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के लिए नामांकित किया है। नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (एनएचएम) की ओर से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के 60वें संस्करण में मेहता को ‘10 वर्ष और उससे कम’ की श्रेणी में उपविजेता घोषित किया गया है। मेहता की तस्वीर 117 देशों और क्षेत्रों के सभी आयु वर्ग और अनुभव स्तर के प्रतिभागियों द्वारा ली गई लगभग 60,000 तस्वीरों में से एक थी।
विज्ञापन


असम में मिला 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय का मोर्टार स्मोक बम
असम के सोनितपुर जिले में एक नदी से एक मोर्टार स्मोक बम बरामद किया गया। इसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के समय का बताया जा रहा है। जौगापुर गांव के एक व्यक्ति को सेसा नदी में मछली पकड़ने के दौरान यह दिखाई दिया। सोनितपुर के पुलिस अधीक्षक वरुण पुरकायस्थ ने कहा कि विस्फोटक की लंबाई दो इंच थी। लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत मिश्रा के नेतृत्व में सेना की एक टीम ने इसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में इस्लामी विचारधारा स्थापित करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीज अहमद उर्फ उर्फ जलील अहमद को शुक्रवार को विदेश फरार होने की कोशिश करते समय बंगलूरू एयरपोर्ट से एनआईए ने पकड़ा। एनआईए के बयान के अनुसार, एजेंसी ने यह गिरफ्तारी छह लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में की है। ये सभी हिज्ब-उत-तहरीर की चरमपंथी विचारधारा से प्रभावित हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामी और कट्टरपंथी संगठन है। यह इस्लामी विचारधारा स्थापित करने और अपने संस्थापक तकी अल-दीन अल-नभानी के लिखे गए संविधान को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन

गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में दो वर्षीय बच्चे की मौत

गुजरात के अमरेली जिले में एक दो वर्षीय बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम गरमली गांव के पास हुई। 'दाहोद के रहने वाले एक खेतिहर मजदूर का बेटा चिराग खेल रहा था, तभी तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। जानवर ने बच्चे को उठा लिया और कुछ दूर भाग गया और उसके पिता द्वारा पीछा करने पर उसे गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वह गिर ईस्ट डिवीजन के जंगल का हिस्सा है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश के सात घुसपैठिए त्रिपुरा में पकड़े गए

पुलिस ने रविवार को बताया कि बिना वैध दस्तावेजों के त्रिपुरा में घुसने वाले पांच बांग्लादेशी और दो रोहिंग्याओं को त्रिपुरा के दो अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों ने शुक्रवार को अगरतला स्टेशन से दो लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों लोगों ने स्वीकार किया कि वे पड़ोसी देश के कॉक्स बाजार रोहिंग्या शिविर में रह रहे थे।

अगरतला जीआरपी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) तपस दास ने बताया, 'रमजान अली और अजीदा बेगम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की और ट्रेन से कोलकाता जाने की योजना बनाई।' एक अन्य घटना में, शनिवार को धलाई जिले में पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों और दो संदिग्ध भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी पड़ोसी देश के मौलवीबाजार और सिलहट जिलों के निवासी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें