फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 25 Nov 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा आज, राम मंदिर के लिए उमड़ा भक्तों का रेला

विज्ञापन


अयोध्या में रविवार को दोपहर में बड़ा भक्तमाल की बगिया में विहिप की विराट धर्मसभा है। रामभक्तों का रेला रामनगरी पहुंचने लगा है। इसमें दो से 3 लाख से अधिक रामभक्तों के पहुंचने का अनुमान है। हाइवे पर वाहनों का रेला लगा हुआ है। पाबंदी के चलते धर्मसभा में जाने वाले जय श्रीराम का उद्घोष कर पैदल ही अयोध्या कूच कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर

हाईअलर्ट पर अयोध्या, चप्पे-चप्पे पर निगहबानी, 42 बटालियन पीएसी तैनात

विहिप की धर्म सभा और शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर  अयोध्या में हाई अलर्ट पर है। शनिवार की सुबह भक्तों को रामलला तक जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई, मगर शिवसेना का आशीर्वाद समारोह समाप्त होते-होते सुरक्षा घेरा गलियों से लेकर सड़कों पर कस गया।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

अमर उजाला के 'संवाद' में जुटेंगे राजनीति के दिग्गज, मध्यप्रदेश चुनाव पर सबसे खास चर्चा

बस चंद घंटे और...मध्यप्रदेश चुनावों पर सबसे खास चर्चा, सबसे बड़े मंच पर। अमर उजाला संवाद में जुटेंगे राजनीति के दिग्गज। मध्यप्रदेश की हर सियासी हलचल और मुद्दों पर होगी बहस। प्रदेश की जनता क्या चाहती है? क्या नेताओं के पास हैं उनके सवालों के जवाब?

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगी सुषमा

करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पाक आने का निमंत्रण भेजा है। इसके जवाब में सुषमा ने एक पत्र लिखकर कहा है कि वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी। उनके स्थान पर भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और हरदीप सिंह पुरी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर

26/11 हमले के दस साल: पाकिस्तान ने अब लगाया 27 भारतीय गवाहों का अड़ंगा

26/11 मुंबई आतंकी हमले के दसवें साल भी पाकिस्तान अपनी अदालत में चल रहे मुकदमों को लेकर तरह-तरह के अड़ंगे लगा रहा है। ताजा मामला हमले से संबंधित 27 भारतीय गवाहों का है जिन्हें पाक कोर्ट अपने यहां पेश होने को कह रही है। 

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें