फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः वैंकया ने मोदी को बताया मसीहा, थरूर ने कन्हैया को कहा भगत सिंह

Tue, 22 Mar 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम - फोटो : pti
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें विरासत में हर क्षेत्र में चुनौतियां मिलीं, जिन्हें वह दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए वेंकैया ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र के नेता के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है।

इस बारे में जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह से वेंकैया के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने वेंकैया जी को ऐसा कहते नहीं सुना।

यूपीः मुख्यमंत्री ने बांटे यश भारती पुरस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सोमवार को यशभारती पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में इन विभूतियों को यश भारती सम्मान से सम्मान‌ित क‌िया।

सुन रहा है ना तू गीत से चर्चा में आए स‌िंगर अंक‌ित त‌िवारो को सीएम अख‌िलेश यादव ने यश भारती से सम्मान‌ित क‌िया। पर्वतारोही अरुण‌िमा ‌स‌िन्हा को सीएम ने अवार्ड द‌िया। अरुण‌िमा ने कहा, इस बार अवार्ड पाने वालों की ल‌िस्ट लंबी है जो क‌ि सकारात्मक पहल है।

फ‌िल्म न‌िर्देशक-न‌िर्माता अनुराग कश्यप और मुख्य सच‌िव आलोक रंजन की पत्नी सुरभ‌ि रंजन को गायन में यशभारती पुरस्कार द‌िया गया। सुरभ‌ि अच्छा गायन करने के साथ समाज सेव‌िका भी हैं।

अरुणिमा सिन्हा-पर्वतारोहण, अपर्णा कुमार-पर्वतारोहण, डॉ. रविकांत-चिकित्सा, रुद्र प्रताप सिंह -क्रिकेट, अनवार अहमद (अनवर जलालपुरी)-साहित्य, कमला श्रीवास्तव-लोकगीत, गोपाल चतुर्वेदी-साहित्य, इकबाल अहमद सिद्दीकी-गजल गायन, कुमकुम आदर्श-कथक, मधुकर त्रिवेदी-पत्रकारिता, साहित्य, उस्ताद गुलशन भारती-गायन, विजय सिंह चौहान-खेल, मेजर एके सिंह-नौकायन, सुरभि रंजन-गायन, स्थवी अस्थाना-घुड़सवारी, अलीम उल्लाह सिद्दीकी-चित्रकार, नरेंद्र सिंह राणा-पावर लिफ्टिंग में यह पुरस्कार दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से निकाला 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा को कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया है। साकेत बहुगुणा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इसके साथ ही कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अनिल गुप्‍ता पर बागी मंत्री हरक सिंह रावत संग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

इधर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे साकेत को पार्टी से निकाले जाने के पीछे विजय बहुगुणा के बागी तेवरों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

पहली बार क्यूबा पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति


अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंच चुके हैं। वे तीन दिनों के क्यूबा दौरे पर हैं। अमेरिकी इतिहास में ओबामा क्यूबा की यात्रा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति बन गए हैं। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने बराक ओबामा की इस यात्रा की आलोचना की है।

रिपब्लिकन पार्टी के लोगों का कहना है कि जब तक कास्त्रो परिवार सत्ता में है तब तक ये दौरा नहीं होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर मुक्तदर खान का मानना है कि ओबामा की क्यूबा यात्रा कई मायनों में अहम है और इससे क्यूबा को फायदे हो सकते हैं।

वे कहते हैं कि अगर अमेरिका की तरफ से आर्थिक प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं तो क्यूबा के लिए आर्थिक तौर पर बहुत लाभ होगा। अमेरिका ने पिछले 55 सालों से क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं जिससे कई महत्वपूर्ण चीजें जैसे चीनी, हवाना सिगार यहां नहीं आ सकती।

शशि थरूर के कन्हैया को भगत सिंह कहने पर विवाद

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार की रात जेएनयू के छात्रों का संबोधित करते हुए राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल 'भारत माता की जय' बोलने से किसी की देशभक्ति साबित नहीं होती। यह एक स्वतंत्र विचार है और इसके लिए लोगों को यह अधिकार होना चाहिए कि क्या गलत है वो उसका फैसला कर सकें।

उन्होंने कहा, 'भारत केवल हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान नहीं है। हमें यह समझने की जरूरत है कि भारतीय सभ्यता में कई धर्मों का समावेश है।' थरूर ने कहा, 'आज किसी की देशभक्ति का फैसला केवल इस बात से किया जाता है कि वह 'भारत माता की जय' बोलता है या नहीं। मुझे यह बोलने में खुशी है, लेकिन क्या मुझे यह बोलने के लिए सबको मजबूर करना चाहिए?'

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान यह अधिकार देता है कि इस बात का निर्णय हम खुद करें कि हमें क्या बोलना है और कब बोलना है। जेएनयू में भाषण के दौरान थरूर ने कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह और कृष्ण से भी की। उन्होंने कहा, 'हम एक ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें कृष्ण भी हो और कन्हैया कुमार भी।' कन्हैया की तुलना भगत सिंह से करने पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भगत सिंह से कन्हैया की तुलना उनका (भगत सिंह) अपमान है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः पीडीपी में बगावत की सुगबुगाहट

रियासत में सरकार गठन पर पिछले ढाई महीने से चल रहे गतिरोध के बीच नई सरकार को लेकर यहां भी उत्तराखंड जैसे हालात पैदा होने के आसार बन गए हैं। कहा जा रहा है कि ताजा स्थितियों से पीडीपी में टूट की भी नौबत उत्पन्न हो सकती है। 

इसके लिए 15 से अधिक विधायक तैयार बैठे हैं। इस बीच भाजपा के कड़े संदेश के बाद शनिवार को दिल्ली से लौटीं महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सरकार गठन और पार्टी की रणनीति पर बातचीत की। 

कहा जा रहा है कि पीडीपी प्रमुख जल्द ही पार्टी की बैठक बुला सकती हैं। अगले एक-दो दिनों में वे इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ सकती हैं। पीडीपी के रुख का इंतजार कर रही भाजपा की ओर से भी अन्य विकल्पों की तलाश में जुटने की खबर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें