फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: पुलवाना के शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि; राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर BJD नेताओं ने जताई खुशी

Wed, 14 Feb 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा में राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता देबाशीष सामंत्री और शुभाशीष खुंटिया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, 'मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'
विज्ञापन

ओडिशा में राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता देबाशीष सामंत्री ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं अपने नेता और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हम एक मजबूत क्षेत्रीय पार्टी हैं मेरी प्राथमिकताएं मेरे नेता की प्राथमिकताएं होंगी जो कि ओडिशा के लिए काम करना है।'

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभाशीष खुंटिया ने कहा, 'भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के समर्थन से आज मैंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। मैं ओडिशा को प्रभावित करने वाले मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाऊंगा। यह निर्णय अन्य युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा। हम नवीन पटनायक को फिर एक बार सीएम बनाएंगे।'

उल्हासनगर फायरिंग मामले में भाजपा विधायक समेत पांच गिरफ्तार

उल्हासनगर फायरिंग मामले में भाजपा विधायक गनपत गायकवाड़ समेत पांच रोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

भारतीय नौसेना ने किया अटलांटिक-2 समेत अन्य विमान का स्वागत

भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में आईएनएस डेगा में अटलांटिक-2, फ्रांसीसी समुद्री गश्ती विमान और एयरबस ए400, फ्रांसीसी परिवहन विमान का स्वागत किया। यह भारतीय नौसेना संपत्तियों के साथ द्विपक्षीय अभ्यास में शामिल होगा। 

 
विज्ञापन

एमआईएलएएन 24 के आयोजन को लेकर वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने दी जानकारी

विशाखापत्तनम में एमआईएलएएन 24 (बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास 2024) पर नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने बताया कि इस आयोजन में कुल 51 देश भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी 51 देशों के चीन के साथ अपने-अपने संबंध हैं। हमारा संदेश चीन के खिलाफ नहीं है. हमारा संदेश है कि अगर हम एकजुट होकर काम करेंगे तो हम समुद्र की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा, 'एमआईएलएएन 24 के माध्यम से दुनियाभर के देशों को एक साथ लाने का एक प्रयास है। विशाखापत्तनम में मिलन और हमारे 51 देश इस आयोजन में भाग ले रहे हैं, इनमें से 15 देश जहाज भेज रहे हैं और एक विमान भी अभ्यास में शामिल हो रहा है।'

तरुण सोबती ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 फरवरी को एमआईएलएएन 24 का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें