फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: केरल के रेप मामले में कांग्रेस MLA के खिलाफ चार्जशीट दायर; त्रिपुरा में बांग्लादेश के दो लोग गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 09:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला से बलात्कार के मामले में पेरुंबवूर के विधायक और कांग्रेस नेता एल्धोस कुन्नापिल्ली के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर किया। नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त सत्र अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर दायर किया गया है। विधायक के दो दोस्तों को भी आरोपी के रूप में नामित किया गया है। आरोप के मुताबिक कुन्नापिल्ली ने महिला के साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया। कोवलम में झगड़े के बाद हत्या का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने दो बार के विधायक के खिलाफ महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया। महिला के मुताबिक जुलाई, 2022 के बाद उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि कुन्नापिल्ली ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रफा-दफा करने के लिए 30 लाख रुपये की पेशकश भी की थी। कुन्नापिल्ली का आरोप है कि उनके खिलाफ आरोप पत्र राजनीति से प्रेरित है। मामला इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि वह 'विपक्षी विधायक' हैं।
विज्ञापन


त्रिपुरा में बांग्लादेश के दो लोग गिरफ्तार
भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपियों की पहचान नरगिस अख्तर और मेहेदी हसन के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही बांग्लादेश के खुलना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

कर्नाटक के मैसुरू में एलपीजी लीक होने से एक परिवार के चार लोगों की मौत

कर्नाटक के मैसुरू में कथित तौर पर एलपीजी सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुमारस्वामी (45), उनकी पत्नी मंजुला (39), उनके बेटी अर्चना (19) और स्वाति (17) के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सभी चार सदस्यों की मौत कथित तौर पर एलपीजी लीक के कारण दम घुटने से हुई। परिवार के सभी सदस्य हाल ही में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चिक्कमंगलुरु गए थे और रविवार शाम को घर लौटे। लौटने के बाद जब परिवार ने रिश्तेदारों द्वारा किए गए फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो रिश्तेदारों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की टीम कुमारस्वामी के घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर सभी के शव पड़े थे।

तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए तेलंगाना के सीएम

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी की पूजा करने के लिए तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए।

गुजरात में एक गोदाम में लगी भीषण आग

गुजरात में खेड़ा के काजीपुर इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

गुजरात में एक दंपती और उनके बेटे ने की आत्महत्या

गुजरात के राजकोट में एक दंपती और उनका 35 वर्षीय बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह 10:15 बजे तीनों का शव एक ऑटोरिक्शा में मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

 

कर्नाटक में प्रसाद खाने से 46 लोग बीमार, पांच लोगों की हालत गंभीर

कर्नाटक के बेलगावी जिले के हूलकट्टी गांव में भीरेश्वर और कारेम्मा देवी मेले के दौरान प्रसाद खाने से पांच लोग गंभीर से रूप से बीमार हो गए। इसके अलावा 46 लोग बीमार पड़ गए। बीमार लोगों को सवादात्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार लोगों को धारवाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भीषण हादसे में 1 युवक की मौत, पांच लोग घायल

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में जिले में एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत  पांच लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एक हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइव ने वाहन को रफ्तार से दौड़ाया और इस दौरान एक जीप के साथ ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि इससे पहले ट्रक ने राज्य परिवहन निगम की एक बस को टक्कर मारी थी। इस बाद मौके पर मौजूद लोगों की मार की डर से ट्रक ड्राइवर ने रफ्तार से वाहन चलाया। रिंग रोड पर पहुंचते ही ट्रक एक जीप से जा टकराया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोग घायल हो गए।

केरल के कांग्रेस नेता कुन्नापिल्ली के खिलाफ आरोप पत्र दायर

केरल पुलिस की अपराध शाखा ने पेरुंबवूर विधायक और कांग्रेस नेता एल्धोस कुन्नापिल्ली के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। बता दें कि कुन्नापिल्ली एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस द्वारा नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त सत्र अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया। आरोप पत्र में अपराध शाखा ने विधायक के दो दोस्तों को भी आरोपी के रूप बनाया है। अपराध शाखा ने आरोप पत्र में बताया है कि कुन्नापिल्ली ने महिला के साथ अलग अलग जगहों में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस के पालस शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि विधायक ने जुलाई 2022 से कई बार दुष्कर्म किया।

इंडिगो एयरलाइंस की यात्रियों को सलाह
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विखआ है कि फिलहाल अस्थायी रनवे उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस वजह से गोवा से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। सलाह में यात्रियों से कहा गया है कि किसी भी तत्काल सहायता के लिए एयरलाइंस की ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें और उड़ान की स्थिति की जाच करें। 

विज्ञापन

ओडिशा के चार विधायकों को कारण बताओ नोटिस

ओडिशा में चार विधायकों को बीजद से भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य विधानसभा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 27 मई तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें