फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से तीन लोगों को जमानत; ओडिशा में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Sun, 05 May 2024 11:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिल्ली की एक अदालत ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन लोगों को जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण गुप्ता ने 1 मई को पारित आदेश में भूपिंदर कौर, गगनदीप सिंह और वेइगैंग वांग को राहत दी। न्यायाधीश ने कहा कि इनपर ऐसा कोई आरोप नहीं है कि ये जांच के दौरान शामिल नहीं हुए या सहयोग नहीं किया। गौरतलब है कि ईडी ने आरोप लगाया था कि भारत में करों के भुगतान से बचने के लिए वीवो ने 62,476 करोड़ रुपये अवैध रूप से चीन को हस्तांतरित की थी।
विज्ञापन


ओडिशा: खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
रविवार को ओडिशा के जाजपुर जिले में एक पिता-पुत्र की खेत में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। आज सुबह स्थानीय बाजार में बेचने के लिए सब्जियां इकट्ठा करने के लिए बाप-बेटे अपने खेत में गए थे। यहां वे हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जो टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दंपति पर मामला दर्ज 
घर खरीदारों के नाम पर 1.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ ठाणे में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को सुरेश पवार और उनकी पत्नी शीला के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंपति ने कथित तौर पर लोगों को बीएसयूपी योजना के तहत 10 लाख रुपये में घर दिलाने का लालच दिया था।



 

मणिपुर के राज्यपाल की नई पहल
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राहत शिविरों में रहने वाले छात्रों के लिए स्कूल ऑन व्हील्स पहल शुरू की। बाल विद्या मंदिर परिसर में कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल बस एक पुस्तकालय, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और खेल सामग्री से सुसज्जित है। यह एक शिक्षक के साथ राहत शिविरों का दौरा करेगी। लगभग 18,000 छात्र वर्तमान में 480 राहत शिविरों में रह रहे हैं।
 

कर्नाटक के ठेकेदार को घोटालेबाजों से 15 लाख रुपये का नुकसान
खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक जालसाज ने मंगलुरु में एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने का झूठा दावा करके 15 लाख रुपये ठग लिए। अधिकारी ने कहा, फर्जी मामले से अपना नाम स्पष्ट रूप से हटाने के लिए, पीड़ित को एक निर्दिष्ट खाते में 2.99 लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया गया था।

 

बाइक दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत 
केरल के पतनमतिट्टा में एक बाइक हादसे में 17 साल के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कुलशेखरपति निवासी मृतक सुधीश का दोस्त सहद को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सहाद मौके पर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि हम मामले की जांत कर रहे हैं। 

 

झारखंड के रांची में रविवार को बीएसएनएल कार्यालय के परिसर में एक स्टोर रूम में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सर्कल इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा कि आग बुझाने के लिए लगभग आठ दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। स्टोर रूम में कुछ केबलों में शुरुआत में आग लगी थी, जो फैल गई थी। आग के नुकसान का सही कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। 

पूर्वोत्तर में चार बच्चे समेत 11 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
त्रिपुरा के धलाई जिले में अवैध दस्तावेज के साथ देश में प्रवेश करने के आरोप में चार बच्चे समेत 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी धलाई जिले के माध्यम से बांग्लादेश वापस जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जिले में छापेमारी की और सभी 11 बंग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि हमने भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों के पास से सियालदह से अंबासा तक का ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है।


ओडिशा, टिटलागढ़ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक गर्म
ओडिशा के टिटलागढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 25 जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 
बौध- 44.6 डिग्री सेल्सियस
नुआपाड़ा- 44.4 डिग्री सेल्सियस
बोलांगीर- 44.3 डिग्री सेल्सियस
भवानीपटना-  44 डिग्री सेल्सियस
झारसुगुड़ा- 44 डिग्री सेल्सियस 
बारीपदा- 43.8 डिग्री सेल्सियस 

त्रिपुरा में चार बच्चों समेत 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार
देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में चार बच्चों सहित 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को त्रिपुरा के धलाई जिले के सीमावर्ती गांव से पकड़ा गया है। बांग्लादेशी नागरिक धलाई जिले के गंडाचेर्रा उपमंडल से होकर बांग्लादेश जा रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धलाई जिले के सीमावर्ती गांव मचकुमिर में छापा मारा। इस दौरान सभी को गिरफ्तार किया गया। 

 

तकनीकी खराबी के बाद सेना के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग
सेना के एक हेलिकॉप्टर को इंजन में तकनीकी खराबी के बाद एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र के सांगली जिले में उतारना पड़ा। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के वक्त विमान में तीन सैन्यकर्मी दो पायलट और एक तकनीशियन सवार थे। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। आर्मी एविएशन कोर का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर नासिक से बंगलूरू जा रहा था।  
 
विज्ञापन

सिप्ला, ग्लेनमार्क ने अमेरिकी बाजार से वापस मंगाईं दवाएं
दवा निर्माता कंपनियां सिप्ला व ग्लेनमार्क विनिर्माण संबंधी खामियों की वजह से अमेरिकी बाजार से अपनी कुछ दवाएं वापस मंगा रही हैं। इनमें दवा की मात्रा कम होने और पाउच में तरल बूंदें दिखने की शिकायतें आई थीं। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिप्ला की न्यू जर्सी स्थित सहायक कंपनी इप्रेट्रोपियम ब्रोमाइड व एल्ब्युटेरोल सल्फेट इनहेलेशन सॉल्यूशन के 59,244 पैक वापस ले रही है। इंदौर प्लांट में उत्पादित इन दवाओं का उपयोग अस्थमा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम में किया जाता है। वहीं, ग्लेनमार्क फार्मा उच्च रक्तचाप की डिल्टियाजेम हाइड्रोक्लोराइड रिलीज कैप्सूल की 3,264 बोतलें वापस मंगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें