फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: महाराष्ट्र के जालना में कुएं में गिरी कार, सात की मौत तीन घायल; कल भूटान के दौरे पर जाएंगे विदेश सचिव

Thu, 18 Jul 2024 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नंदुरबार में अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर रहा छह महीने का बच्चा एक उफनते नाले में बह गया। यह घटना 16 जुलाई को घटी और बच्चे का शव 17 जुलाई को बरामद किया गया। नंदुरबार के तहसीलदार दीपक गिरासे ने कहा कि रात के 11 बजे मनोज ठाकरे अपनी पत्नी और छह महीने के बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। वे नाले को ठीक से पार नहीं कर पाए और मोटरसाइकिल समेत सभी नाले में बह गए। हालांकि इस दौरान महिला को बचा लिया गया। मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया था, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।  
विज्ञापन

गुजरात ATS ने जब्त किया 20 करोड़ का नशीला पदार्थ

गुजरात एटीएस ने सूरत के पलसाना तालुका में नशीला पदार्थ बनाने के ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए 20 करोड़ रुपये का ड्रग्स बनाने की सामग्री जब्त किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात एटीएस के डीआइजी सुनील जोशी ने बताया कि इकाई को भी सील कर दिया गया है। 

नितिन गडकरी ने की श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सुबह चार बजे आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "आज तिरुपति के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी मंदिर के दर्शन कर धन्य हो गया।" मंदिर के अधिकारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का भव्य स्वागत किया। पुजारी उन्हें गर्भगृह ले गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) ने कहा, "दर्शन के बाद, रंगनायकुला मंडपम में पंडितों ने नितिन गडकरी को आशीर्वाद दिया। बाद में, संयुक्त कार्यकारी अधिकारी (वीरब्रह्मम) ने गणमान्य हस्ती को तीर्थ प्रसादम् (पवित्र भोजन) दिया तथा श्रीवरु (देवता) की एक तस्वीर भेंट की।"


 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री भूटान की दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे

विदेश सचिव विक्रम मिस्री शुक्रवार को भूटान की दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। वह भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, विदेश मंत्री डीएन धुंग्येल और विदेश सचिव पेमा चोडेन आदि से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनकी भूटान यात्रा की घोषा की। मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिस्री 19-20 जुलाई को भूटान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह विदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।’’






 
विज्ञापन

सड़क किनारे कुएं में गिरी कार, सात लोगों की मौत, तीन घायल 
महाराष्ट्र के जालना जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रा से मंदिर नगर पंढरपुर लौट रहे सात लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए, जब एक कार सड़क से उतरकर कुएं में गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के बदनापुर तहसील के वसंत नगर में शाम 5:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोग पंढरपुर से लौट रहे थे। जिनकी पहचान कर ली गई है, जो बदनापुर तहसील के चानेगांव के निवासी हैं। इसके अलावा घायलों में तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि कार में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे और दूसरी तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश में कार सड़क से उतर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें