फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: केरल के राज्यपाल ने लगाया राज्य सरकार पर बड़ा आरोप; महाराष्ट्र में दो कंपनियों में लगी भीषण आग

Sat, 17 Feb 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबी-सीआईडी ने अमरावती में एसीबी अदलत के समक्ष एपी फाइबरनेट चरण-1 परियोजना के कथित घोटाला मामले में दायर आरोप पत्र में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू का नाम लिया है।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबी-सीआईडी ने अमरावती में एसीबी अदलत के समक्ष एपी फाइबरनेट चरण-1 परियोजना के कथित घोटाला मामले में दायर आरोप पत्र में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू का नाम लिया है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी ने एलटीटी मामले में एक और आरोपी के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीलंका और भारत में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम (एलटीटी) के पुनरुद्धार से संबंधित मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इस मामले में अबतक 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

गोलाघाट के पूर्व डीसीसी अध्यक्ष दादू ताये हुए कांग्रेस से निष्कासित

असम प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गोलाघाट के पूर्व डीसीसी अध्यक्ष दादू ताये को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने लगाया राज्य सरकार पर आरोप

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि उन्हें एक रिपोर्ट मिली जिसमें नीलामेल से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, गिरफ्तार किए 12 लोगों में सात प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्य हैं। यह सिर्फ एसएफआई नहीं है। सरकार एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों को एकजूट कर रही है कि आप इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो। यह एसएफआई और पीएफआई की मिलीभगत है। 

नवी मुंबई में दो कंपनियों में लगी भीषण आग

नवी मुंबई के पावने एमआईडीसी के गामी औद्योगिक पार्क के पीछे दो कंपनियों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

महाराष्ट्र के पुणे में एक कार सड़क की डिवाइडर से टकराने के बाद एक टेम्पो से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत और एक घायल हुआ है। यह घटना शनिवार को पुणे-नासिक हाईवे पर घटी। 

पुणे पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे और वे मंचर से पुणे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद विपरित दिशा से आ रही एक टेम्पो से टकरा गई। इस हादसे में कार पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं टेम्पो के चालक को चेटों आई है। 

शेरनी का नाम बदलने के लिए वीएचपी ने दायर की याचिका

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलकत्ता हाई कोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के समक्ष एक याचिका दायर की है। उन्होंने इस याचिका में दावा किया है कि त्रिपुरा से बंगाल सफारी पार्क में स्थानांतरित की गई शेरनी का नाम सीता रखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से शेरनी का नाम बदलने की अपील की है। 

हालांकि, इन दावों  कों वन अधिकारियों ने खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि शेरनी को ऐसा कोई नाम नहीं दिया गया था। 12 फरवरी को त्रिपुरा के सिपाहीजला जुलॉजिकल पार्क से दो शेरों को लाया गया था। वीएचपी ने बताया कि शेर का नाम अकबर था। उन्होंने 16फरवरी को याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई 20 फरवरी को होगी। 

याचिका में इस तरहके नाम को बदलने की अपील की गई थी, जिससे की धार्मिक भावनाएं आहत न हो। इसके साथ ही भगवान के नाम पर किसी पशु का नाम न रखने की भी अपील की गई है। 

तेलंगाना में जज के बेटे के खिलाफ एफआईआर
एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक न्यायाधीश के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर 14 फरवरी को आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी और शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट को इस संबंध में सूचित किया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला ने हाल ही में हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर पुलिस को न्यायाधीश के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी और आरोप लगाया था कि उसने पिछले साल उसके साथ छेड़छाड़ करने और यौन शोषण करने का प्रयास किया था।

एक राष्ट्र-एक चुनाव पर सहमत जदयू ने कहा- निकाय चुनाव अलग कराएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का समर्थन किया है। लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव इससे अलग रखने की पक्षधर है। पार्टी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्चस्तरीय समिति से कहा है कि वह एक साथ चुनाव के प्रस्ताव का समर्थन करती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति को जदयू महासचिव संजय कुमार झा और संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सभी स्थानीय निकायों-नगर पालिकाओं और पंचायतों-के चुनाव एक साथ होने चाहिए। लेकिन इन्हें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों के साथ नहीं कराना चाहिए।

कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों के लिए समर्पित किया जीवनः मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। सरकार ने पिछले महीने ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की देने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया में पीएम मोदी ने कहा, कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी पुण्य तिथि पर नमन। भारत के इस जन नायक ने अपना जीवन समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

मशहूर बांग्ला अभिनेत्री अंजना भौमिक का निधन
गुजरे जमाने की मशहूर बांग्ला अभिनेत्री अंजना भौमिक का यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कहा कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सांस की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे अपनी बेटियों नीलांजना सेनगुप्ता और चंदना भौमिक को छोड़ गईं। अभिनेत्री की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। कहा, अंजना को निशिबासर और प्रथम बसंत जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 

मणिपुर में उग्रवादियों ने जवान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
मणिपुर के काकचिंग जिले में उग्रवादियों ने बीएसएफ के एक जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घायल हेड कॉन्स्टेबल सोम दत्त (45) हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्होंने कहा, सुगनू गांव में पिछले तीन दिनों से हथियारबंद उग्रवादियों के बंदूक हमले जारी हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने मशीनगनों के जरिये पहाड़ी ढलानों से गोलीबारी की। इससे पहले, उग्रवादियों ने बुधवार को गांव पर हमला किया था, जिससे क्षेत्र में तैनात ग्रामीण स्वयंसेवकों के साथ गोलीबारी का दौर फिर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

झारखंड में पटरी पर मिले एक परिवार के चार लोगों के शव
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को रेलवे ट्रैक से एक महिला और दो बच्चों सहित चार लोगों के शव बरामद किए गए। आशंका है कि इनकी हत्या कर शवों को पटरियों पर फेंक दिया गया। चक्रधरपुर डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने कहा कि यह वारदात केंदापोसी-तालाबुरु स्टेशनों के बीच हुई। मरने वाले जाहिर तौर पर एक ही परिवार से थे। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें