फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: अवैध घुसपैठ करते असम में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार, NGT ने झारखंड पर 50,000 रुपये का लगाया जुर्माना

Mon, 16 Sep 2024 11:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. सीएन अश्वथ नारायण के नेतृत्व में पार्टी की एक फैक्ट फाइंडिंग टीम मांड्या के नागमंगला में गणेश जुलूस पर हाल ही में हुई पथराव की जांच के लिए पहुंची। डॉक्टर नारायण ने कहा कि कांग्रेस सरकार कानून और व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही। वे समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि निर्दोष लोग प्रभावित नहीं हों और असली दोषियों को पकड़ा जाए। हम समाज के हर वर्ग से बात करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा नेता नारायण गौड़ा ने कहा कि यह एक खुफिया विफलता थी। पुलिस को कार्रवाई नहीं करने और चीजों को होने देने के लिए कहा गया था। यह सरकार सोचती है कि अगर वे मुस्लिम समुदाय को खुश रखेंगे तो वे सत्ता में बने रहेंगे।

ओडिशा में बीफ पकाने के आरोप में सात इंजीनियरिंग छात्र छात्रावास से निष्कासित
ओडिशा के ब्रह्मपुर जिले में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों को कथित तौर पर बीफ पकाने को लेकर छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया। पराला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि दो छात्रावासों के सात छात्रों को प्रतिबंधात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके अलावा, सात छात्रों में से एक पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने इस फैसले से छात्रों के अभिभावकों को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि निष्कासित छात्रों ने बुधवार को अपने छात्रावास के कमरे में बीफ पकाया था, जो नियमों और संस्थान की आचार संहिता का उल्लंघन था। उन्होंने कहा, 'कॉलेज के छात्रों के एक वर्ग ने घटना के बारे में संस्थान के प्रिंसिपल बताया। जांच के बाद छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कॉलेज परिसर और छात्रावासों के पास पुलिसकर्मियों का एक दल तैनात किया गया था।

बंगाल में दो जगहों पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
बंगाल में सोमवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना कोलकाता के तोपसिया इलाके से और दूसरी हावड़ा जिले के बगनान इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

तोपसिया में एल्युमीनियम सामान बनाने वाली एक इकाई में सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय निवासियों ने पड़ोस में स्थित गोदाम से घना काला धुआं निकलते देखा। दमकलकर्मियों के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और आग को धीरे-धीरे नियंत्रण में लाया जा रहा है।

एक अन्य घटना में बागनान के सोना पट्टी इलाके में सुबह करीब सात बजे एक आभूषण की दुकान में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज
हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर के खिलाफ एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बाशा ने कई बार उसका यौन शोषण किया।
 

पटाखे बनाते वक्त घर में विस्फोट, 14 लोग घायल
तमिलनाडु के अमालापुरम शहर में अवैध रूप से पटाखे वक्त एक घर में विस्फोट हो गया। इसमें 14 लोग घायल हो गए। एसपी एसपी, बी. कृष्ण राव का कहना है कि घायलों को अमलापुरम एरिया अस्पताल ले जाया गया। दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। 

अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में असम में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

असम के दक्षिण सलमारा जिले में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मनकाचर में एक ऑटोरिक्शा को रोका और उसमें सवार बांग्लादेशियों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे बांग्लादेश के शेरपुर से सीमा पार करके आए थे और मनकाचर निवासी पप्पन नामक एक भारतीय घुसपैठ में शामिल था। पकड़े गए लोगों की पहचान आकाश अली, सफिकुल मंडल, पिंकी अख्तर, सांता और ऑटो चालक अखिरुल इस्लाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एनजीटी ने झारखंड पर 50,000 रुपये का लगाया जुर्माना 


राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड में गंगा प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित कार्यवाही में सहायता करने में विफल रहने पर झारखंड सरकार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने एक विशेष पीठ का गठन किया है, जिसका कार्य प्रत्येक राज्य और जिले में गंगा प्रदूषण से निपटना है। इसमें ऐसे राज्य और जिले आते हैं, जहां से गंगा और उसकी सहायक नदियां बहती हैं। पिछले साल नवंबर में एनजीटी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों से गंगा प्रदूषण पर विशिष्ट जानकारी मांगी थी।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने 6 सितंबर को सुनाए गए आदेश में कहा, डिजिटल माध्यम से उपस्थित झारखंड राज्य के वकील ने कहा कि उनके पास फाइल नहीं है। वे अधिकरण की सहायता करने में असमर्थ हैं। अधिकरण की सहायता के लिए झारखंड से कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं है। इसलिए, हमारे पास आज मामले को स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

पीठ ने कहा, इन परिस्थितियों में, हम सहायता न करने के लिए झारखंड राज्य पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाते हैं। पीठ में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल भी मौजूद थे। बता दें कि झारखंड में गंगा नदी साहिबगंज, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों से होकर बहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें