फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: ओडिशा में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को ढेर किया; मुंबई के अंटॉप हिल में मिले दो बच्चों के शव

Thu, 25 Apr 2024 08:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा में सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को मार गिराया है। उधर मुंबई के अंटॉप हिल में एक कार में दो बच्चों के शव मिले हैं। तेलंगाना के सूर्यापेट में एक कार ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ओडिशा के बौध जिले में गुरुवार तड़के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। अतिरिक्त डीजी (ऑपरेशन) देव दत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा एसओजी के कर्मियों के बीच पारहेल रिजर्व फॉरेस्ट में गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्थल से हथियार, ग्रेनेड और अन्य सामान के साथ माओवादियों के दो शव बरामद किए गए। गुरुवार सुबह तक ऑपरेशन जारी रहा। 

विज्ञापन

देव दत्त सिंह ने कहा कि मृतक माओवादियों की पहचान सुनील और संटू के रूप में की गई है, दोनों माओवादियों की 8वीं कंपनी के सदस्य थे। सुनील छत्तीसगढ़ के सुकुमा और संतू ओडिशा के बीजापुर के रहने वाले थे। ऑपरेशन के दौरान, जंगल में लगभग 40 विद्रोहियों ने एसओजी कर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली। 

 

मुंबई के अंटॉप हिल में कार में मिले दो बच्चों के शव
मुंबई के अंटॉप हिल इलाके में पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर दो बच्चों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे कई घंटों से लापता थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों बच्चों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस का कहना है कि कार अंदर से बंद थी और बच्चे इसका लॉक नहीं खोल पाए। बताया गया है कि पांच साल की मुस्कान शेख और सात साल का साजिद शेख अपने घर के बाहर खेल रहे थे और कार यहीं पार्क की गई थी। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। 
काफी देर तक ढूंढने के बाद बच्चों के माता-पिता ने अंटॉप पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ घंटे बाद एक स्थानीय निवासी द्वारा दोनों बच्चों को कार के भीतर अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद कार के दरवाजे खोलकर आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों में दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला दम घुटने का नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

तेलंगाना के सूर्यापेट में ट्रक से टकराई कार, छह लोगों की मौत
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में गुरुवार को एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना राज्य की राजधानी हैदराबाद से लगभग 180 किलोमीटर दूर स्थित इस जिले के कोडाडा शहर के पास हुई। कोडाडा के पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर रेड्डी ने बताया कि गुरुवार तड़के जब यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल 10 लोग सवार थे। कार हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर मरम्मत के लिए सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे छह लोगों की जान चली गई, जबकि चार को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केरल घूमने आए विदेशी जोड़े ने एक व्यक्ति पर गलत हरकत का आरोप लगाया
भारत यात्रा पर आए एक विदेशी व्लॉगर पति-पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले सप्ताह केरल के त्रिशूर में यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। अमेरिकी-इंग्लिश व्लॉगर जोड़ी मैकेंजी और कीनन ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक आदमी मैकेंजी से बात करने के बाद गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि केरल के त्रिशूर में 19 अप्रैल को हाई-ऑक्टेन त्रिशूर पूरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वीडियो में कीनन को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि 50 साल के एक व्यक्ति ने उनका यौन उत्पीड़न किया और व्लॉगर को उस व्यक्ति को धक्का देकर दूर करना पड़ा। उधर केरल पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है हालांकि, वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान कर ली गई है। 

 रिश्वतखोरी में प्राधिकरण के आयुक्त समेत कई अधिकारी गिरफ्तार
 कर्नाटक में रिश्वतेखोरी के आरोप में लोकायुक्त ने बल्लारी शहरी विकास प्राधिकरण (बूडा) के आयुक्त वी रमेश सहित कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एरेशी नामक डेवलपर से भू-विकास के लिए मंजूरी की एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।

अधिकारियों ने कहा, भारी भरकम रिश्वत की मांग से खफा होकर डेवलपर ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद, लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सी सिद्दराजू ने जाल बिछाकर रमेश को एरेशी से पांच लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जबकि बूडा के टाउन प्लानिंग सदस्य कालीनाथ को छह लाख, सहायक टाउन प्लानर यशस्विनी को तीन लाख और प्रबंधक नारायण को 10,000 रुपये के साथ पकड़ा। उन्होंने बताया कि इनके अलावा, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट शंकर को 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसमें से यूपीआई के जरिये उसने 20 हजार रुपये स्वीकार किए थे। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर, खाजी खाजा हुसैन को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप गिरफ्तार किया गया।  

लोकायुक्त ने एक बयान में कहा, रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। जांच जारी है।

 

नवाचार के लिए रेलटेल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों के साथ समझौता
रेल मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका के साथ समझौता किया है। समझौते के तहत दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रौद्योगिकी, नवाचार और उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। 24 अप्रैल को इनोविटेल (पीटीवाई) लिमिटेड और त्सिको ग्रुप के लिए त्सिको अफ्रीका एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया गया। इसके तहत दक्षिण अफ्रीका में दूरसंचार, रेलवे और अन्य आईटी व आईसीटी व्यवसायों जैसे क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाया जाएगा। रेलटेल के मुताबिक समझौते के दायरे में दक्षिण अफ्रीका में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के साथ डार्क फाइबर के सक्रियण और व्यावसायीकरण जैसे काम शामिल हैं। 

एएफएमसी पुणे के 112 मेडिकल स्नातक सशस्त्र बल में शामिल
सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) पुणे के 58वें बैच के कुल 112 मेडिकल स्नातकों को सशस्त्र बलों में शामिल किया गया है। इनमें 25 महिला कैडेट हैं। बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एएफएमसी के कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में एक शानदार समारोह में 112 स्नातक कैडेट में से इनमें से 81 को सेना में, 10 को नौसेना में और 14 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है। 

देहाद्रई ने वापस लिया महुआ के खिलाफ मानहानि केस
वकील जय अनंत देहाद्रई ने दिल्ली हाईकोर्ट में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ दायर मानहानि मामले को सुलह समझौते के तहत वापस ले लिया। देहाद्रई ने महुआ पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए दो करोड़ का हर्जाना मांगा था। जस्टिस प्रतीक जालान ने कहा कि अगर दोनों पक्ष सहमत हों तो यह एक स्वागत योग्य कदम है। देहाद्रई ने पिछले साल महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले कारोबारी और हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। 
 
विज्ञापन

यक्षगान प्रतिपादक सुब्रह्मण्य धारेश्वर का 67 की उम्र में निधन
अपनी शानदार आवाज के लिए भागवत श्रेष्ठ की ख्याति अर्जित करने वाले यक्षगान के दिग्गज सुब्रह्मण्य धारेश्वर (67) का बृहस्पतिवार को बंगलूरू में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बीमारी के चलते सुबह बंगलूरू में उनके बेटे के घर पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी है। वह कलिंग नवादा के जाने के बाद उत्पन्न शून्य को भरने के लिए पूजनीय थे, जिन्होंने बदगुथिट्टू संस्करण में यक्षगान में एक नई लहर पैदा की थी।  

एमएनसी में निदेशक रह चुकी महिला से 25 करोड़ की ठगी
महाराष्ट्र में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) की निदेशक रह चुकी महिला से साइबर धोखेबाजों ने करीब 25 करोड़ ठग लिए। इस सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को धोखेबाजों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताते हुए उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच जारी होने का झांसा दिया। अधिकारियों ने बताया बृहस्पतिवार को मुंबई निवासी पीड़िता ने ठगों को पैसे चुकाने के लिए अपने और अपनी मां के शेयर बेच दिए, म्यूचअल फंड में निवेश राशि निकाली और गोल्ड लोन भी लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें