फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: दोस्त ने खा लिया गर्लफ्रेंड का बर्गर, बॉयफ्रेंड ने मार दी गोली

Thu, 25 Apr 2024 05:53 PM IST
ज्योति मेहरा टीम फिरकी, नई दिल्ली

सार

हाल ही में पाकिस्तान से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक लड़के ने अपने दोस्त की हत्या केवल इस वजह से कर दी, क्योंकि शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड का बर्गर खा लिया था। घटना 8 फरवरी की बचाई जा रही है।
विज्ञापन
दोस्त ने खा लिया गर्लफ्रेंड का बर्गर, बॉयफ्रेंड ने मार दी गोली - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: प्यार में कई बार लोग सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं। अगर प्यार हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ लोग अपने पार्टनर को अपने करीब रखने के लिए अन्य सभी लोगों से उनसे दूर कर देते हैं। ऐसे में किसी दूसरे इंसान का पास आना या उनसे संपर्क रखना लोगों को बर्दाश्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में कुछ कुख्यात लोगों के दिमाग में बदले का खून सवार हो जाता है और वह किसी को मौत के घाट उतारने को भी तैयार हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।  

विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक लड़के ने अपने दोस्त की हत्या केवल इस वजह से कर दी, क्योंकि शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड का बर्गर खा लिया था। घटना 8 फरवरी की बचाई जा रही है, जो डिफेंस फेज- 5 की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे डेनियल नजीर मीर ने इस घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर यह विवाद तब हुआ जब डेनियल की गर्लफ्रेंड उससे मिलने आई थी। डेनियल ने अपने लिए और  शाजिया के दो बर्गर ऑर्डर किए, ताकि वह खुश हो जाए, लेकिन अली ने शाजिया का आधा बर्गर खा लिया। इस पर डेनियल को इतना गुस्सा आया कि दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

Mosquito Free Country: दुनिया का इकलौता देश जहां नहीं है एक भी मच्छर, वैज्ञानिकों के लिए भी बना रहस्य
विज्ञापन


काफी ज्यादा कहासुनी होने के बाद गुस्से में डेनियल ने एक सुरक्षा गार्ड की राइफल छीन कर अली को गोलियां मार दी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक. 17 वर्षीय अली के पिता कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश है। इस घटना की जानकारी एक यूजर ने रेडिट पर शेयर की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें