वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के तीन उम्मीदवारों को बी फॉर्म सौंपे। जिन लोगों को फॉर्म दिए गए हैं वो हैं- वाई वी सुब्बा रेड्डी, जी बाबू राव और एम रघुनाथ रेड्डी।
मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को बी फॉर्म सौंपे।'
गौरतलब है,
झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक याचिका पर सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी। अदालत ने गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं, अदालत ने संघीय एजेंसी से एक समेकित हलफनामा दायर करने को कहा है। बता दें, उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी को ईडी से सोरेन की याचिका पर जवाब देने को कहा था।
कर्नाटक के कोप्पल में महिला से दुष्कर्म, छह गिरफ्तार
कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों ने 21 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके पति की पिटाई की। पुलिस ने बताया कि 8 और 9 फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला और उसका पति घर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे। घरेलू विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। जैसे ही बहस तेज हुई, छह लोगों के एक समूह ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।
9 फरवरी को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसे घसीटा और उसके पति की पिटाई की। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। हमने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल सभी छह लोगों को 9 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया है।
बंगलूरू के यशवंतपुर मेट्रो स्टेशन के पास कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस से मोटरसाइकिल टकरा गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान राजेंद्र के तौर पर की गई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि तुमकुरु डिपो से केएसआरटीसी बस मैजेस्टिक की तरफ जा रही थी, तभी पीड़ित की बाइक का शीशा बस से टकरा जाने के कारण वह वाहन के नीचे आ गया।
हादसे के बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में सोमवार शाम को फिर हिंसा की खबर आई। यहां कुछ हथियारबंद लोगों के हमले में गांव के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ शांतिपुर और पड़ोसी पहाड़ी क्षेत्र में गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बल हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।