फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड: एक महीने पहले हुई शादी, नहर किनारे मिला शव; पत्नी पर हत्या का शक

Mon, 23 Jun 2025 05:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल।

सार

आंध्र प्रदेश में एक युवक का शादी के एक महीने बाद शव नहर के पास संदिग्ध हालत में मिला। उसके परिवार ने पत्नी और उसके अन्य साथियों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस के मुताबिक वह सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से भी आया था, जहां के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां के सुकलीमेत्ता इलाके में एचएनएसएस नहर के पास 32 वर्षीय व्यक्ति तेजेश्वर का शव मिला। तेजेश्वर तेलंगाना के गडवाल शहर राजावीधीनगर के रहने वाले थे। वह निजी जमीन सर्वेक्षक (लैंड सर्वेयर) और नृत्य शिक्षक थे। 
विज्ञापन


तेजेश्वर की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उन्होंने 18 मई को ईश्वर्या नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था, जो कुरनूल के कल्लूर की रहने वाली है। तेजेश्वर की मौत के बाद उनके परिवार ने कथित तौर पर हत्या का शक उनकी पत्नी और अन्य साथियों पर जताया है। पन्याम क्षेत्र के निरीक्षक किरण कुमार के मुताबिक, तेजेश्वर 17 जून से लापता थे। इसके बाद उनके भाई तेजवर्धन ने गडवाल थाने में गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल लोकेशन की ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने 21 जून को तेजेश्वर के शव को एनएचएसएस नहर के पास से बरामद किया। बाद में इस शव को गडवाल पुलिस को सौंपा गया। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'मराठी भाषा महाराष्ट्र की आत्मा, सरकार इसकी प्रतिष्ठा को कभी नहीं पहुंचाएगी नुकसान', NCP का बयान
विज्ञापन


पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच 
गडवाल के निरीक्षक टी. श्रीनिवास ने मीडिया को बताया कि एक कार की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। उस कार के मालिक और चालक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, 'चाहे पैसों से जुड़ा विवाद हो या कोई निजी, कारण हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हालांकि, श्रीनिवास ने परिवार के आरोपों की पुष्टि नहीं की लेकिन आश्वासन दिया कि जांच पूरी ईमानदारी से की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन


तेजेश्वर एक निजी सर्वेक्षक होने के साथ-साथ नृत्य शिक्षक भी थे और समाज में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता था। उनकी अचानक गुमशुदगी और फिर हत्या की खबर ने पूरे परिवार और समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। गडवाल पुलिस अब सबूतों को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि तेजेश्वर की हत्या किसने, कैसे और क्यों की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें