फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा आधा बाहर आ चुका था: मुंबई लोकल में नवजात का जन्म, विकास ने वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी; बना असली रैंचो

Thu, 16 Oct 2025 06:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई लोकल से एक अनोखी खबर सामने आ रही है। जहां एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो यात्री विकास बेदरे ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोकी और डॉक्टर दोस्त की वीडियो कॉल मदद से महिला की डिलीवरी करवाई। सोशल मीडिया पर विकास को लोग 'रियल लाइफ रैंचो' बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
मुंबई लोकल में नवजात का जन्म - फोटो : ANI/FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से एक अनोखी और इंसानियत की परिभाषा को सही साबित करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक चलती लोकल ट्रेन में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी, लेकिन विकास बेदरे नाम के युवक की सतर्कता और हिम्मत से समय रहते बच्चे का जन्म हो गया। यह घटना राम मंदिर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुई।

विज्ञापन


कुछ ऐसे रियल लाइफ रैंचो बना विकास
बता दें कि पेशे से वीडियो कैमरामैन विकाश लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे, जब उन्होंने पास के डिब्बे में एक महिला को तेज दर्द में देखा। उन्होंने तुरंत ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचकर उसे रोका। एक प्रत्यक्षदर्शी मंजीत ढिल्लों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि महिला की हालत बहुत गंभीर थी, बच्चा आधा बाहर आ चुका था। विकास ने बिना देर किए अपनी डॉक्टर दोस्त देविका देशमुख को कॉल किया, जिन्होंने तुरंत वीडियो कॉल पर उन्हें डिलीवरी की प्रक्रिया समझाई।

ये भी पढ़ें:- Politics: 'शिंदे और अजित गुट के विधायक भाजपा में हो जाएंगे शामिल', एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार का बड़ा दावा
विज्ञापन


विकास ने स्टेशन पर एक चाय वाले से कैंची मांगी, कुछ चादरें जुटाईं और डॉक्टर के निर्देशों पर बच्चे की डिलीवरी करवाई। उन्होंने बताया कि मैं बहुत घबराया हुआ था, लेकिन देविका की मदद से हिम्मत आई। विकास फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन उन्होंने वो छोड़कर महिला और बच्चे की मदद करना चुना।

बच्चा और मां दोनो सुरक्षित

विज्ञापन

विकास की हिम्मत के चलते बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर लोग विकास को 'रियल लाइफ रैंचो' कहकर सराह रहे हैं, जिसने मुश्किल समय में इंसानियत और हिम्मत की मिसाल पेश की। मंजीत ने बताया कि महिला के परिवार ने पहले उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां इलाज संभव नहीं होने पर वे वापस ट्रेन से लौटे थे।

ये भी पढ़ें:- Bihar Election: '1994 से लागू है पहचान जांच का नियम', बुर्का या पर्दा पहनकर वोटिंग विवाद पर चुनाव आयोग की सफाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें