फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया 'सो कॉल्ड सिंगर'

Wed, 01 Jun 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लता मंगेशकर को 'सो कॉल्ड' सिंगर बताया - फोटो : getty images
विज्ञापन
एआईबी से जुड़े कॉमेडियन तन्मय भट्ट के लता मंगेशकर और सचिन तेंदलुकर को लेकर बनाए गए वीडियो पर अब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी प्रतिक्रिया देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लता मंगेशकर को 'सो कॉल्ड' सिंगर बताया है। 
विज्ञापन


तन्मय भट्ट के बनाए गए वीडियो के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने इस वीडियो को रोकने के लिए फेसबुक और यूट्यूब तक से इसे ब्लॉक करने के लिए कहा था। वहीं शिवसेना ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की थी और तन्मय भट्ट को पीटने तक की बात कही थी।

तन्मय ने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के चेहरे स्वैप करके एक मोबाइल वीडियो बनाकर उनका मजाक उड़ाया था।

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। बॉलीवुड के दिग्गजों ने भी इस वीडियो की आलोचना की। मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से तन्मय भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शिवसेना ने भी इसकी निंदा की है।
विज्ञापन


तन्मय भट्ट ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मई को 'सचिन बनाम लता सिविल वार' नाम से पोस्ट की गई इस वीडियो में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और महान गायिका लता मंगेशकर को एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाया है। वीडियो में सचिन और लता से मिलते जुलते चेहरे और उनकी आवाज की नकल उतारते हुए एक दूसरे पर भद्दी टिप्पणी की गई। 

तन्मय ने न सिर्फ लता मंगेशकर की उम्र पर टिप्पणी की बल्कि एक चर्चित टीवी शो के चरित्र से तुलना करते हुए यहां तक कह दिया कि अब उन्हें मर जाना चाहिए। वीडियो में कई बार बातचीत के दौरान फूहड़ शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी तीखी प्रक्रिया हुई। 

एआईबी के एंकर तन्मय भट्ट का लता और सचिन पर बनाया गया भद्दा वीडीयो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद भारत की महान गायिका लता मंगेशकर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक वेबसाइट ने जब लता से इस वीडियो और तन्मय के बारे में पूछा, तो उन्होंने बड़ी ही सधी हुइ भाषा में जवाब दिया।

लता ने कहा, 'मैने यह वीडियो नहीं देखा और न ही मैं इसे देखना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। मैं नहीं जानती कि तन्मय भट्ट कौन है?'  स्पष्ट है कि लता इस पर विचार व्यक्त कर मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं। 

वे एक बहुत बड़ी हस्ती हैं और इस तरह की ओछी हरकत से उनकी छवि को जरा भी आंच नहीं पहुंचेगी। हालांकि लता के नजदीकी सूत्रों की मानें तो लता इस वीडियो से नाराज हैं, लेकिन अपनी नाराजगी को जाहिर कर लता बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने इस मामले से अपने आपको दूर कर लिया है। 

दिग्‍गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे नौ बार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का अवार्ड मिला है। मेरे अंदर भी हास्य की समझ है लेकिन ये हास्य नहीं है। घृणित और असभ्य है।' 

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, 'मैं हैरान हूं, न अपमान स्वीकार्य है और न ही ये हास्य है।' वहीं कमाल खान ने ट्वीट किया, 'मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि वो कॉमेडी के नाम पर महान और बूढ़े लोगों का अपमान क्यों कर रहे हैं।' 

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, 'हैरान और चकित हूं, उन्हें लता जी से माफी मांगने की ज़रूरत है।" वहीं फेसबुक पर भी लोगों ने इसके विरोध में खूब सारे कमेंट किए हैं।

वहीं मनसे की ओर से मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मुकदमा मनसे की चित्रपट सेना के अध्यक्ष अमेया खोपकर की ओर से दर्ज कराया गया है।

मुंबई पुलिस ने इस मुद्दे पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम इस मामले को देख रही है। फिलहाल यूट्यूब, फेसबुक और ट्वीटर से इस वीडियो को हटाने के लिए बातचीत की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें