फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा अब तक का सबसे बड़ा जहाज; ठाणे में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर खोए

Sun, 26 May 2024 09:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीड़ित के भाई ने बताया कि दरवाजे के पास खड़े होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पटरियों पर गिर गया और उसका पैर चलती ट्रेन के नीचे आ गया।
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट ने भारतीय बंदरगाह पर अब तक के सबसे बड़े कंटेनर जहाज का स्वागत किया। यह एक रिकॉर्ड है। अदाणी पोर्ट ने बताया कि एमएससी अन्ना 26 मई को बंदरगाह पहुंचा। जहाज की लंबाई 399.98 मीटर है, यह चार फुटबॉल मैदानों के बराबार है।  
विज्ञापन


ठाणे में ट्रेन से गिरा युवक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरने के बाद एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोनों पैर खो दिए। सरकारी रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पीड़ित अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला था। यह घटना 22 मई को कलवा इलाके में घटी। व्यक्ति की पहचान जगन लक्ष्मण जांगले के तौर पर की गई है। वह दादर (मुंबई में) से कल्याण (ठाणे में) तक यात्रा करते समय भीड़ भरी लोकल ट्रेन के एक कोच के दरवाजे के पास खड़ा था।

पीड़ित के भाई ने बताया कि दरवाजे के पास खड़े होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पटरियों पर गिर गया। इस दौरान उसका पैर चलती ट्रेन के नीचे आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि किसी ने फोन लूटने की वजह से पीड़ित को धक्का मारा और वह ट्रेन से बाहर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि व्यक्ति कल्याण का निवासी है, और दादर में एक बुक डिपो में काम करता था। हाल ही में पीड़ित की शादी हुई थी।

भारत-बांग्लादेश की सीमा पर जब्त किए गए 89 सोने के बिस्किट

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने 12 करोड़ रुपये मूल्य के 89 सोने के बिस्किट जब्त किए। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता एके आर्य ने बताया कि 25 मई को सीमा चौकी गुनरमाथ के जवानों को हलदरपाड़ा में एक घर में सोने की बहुत बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घर की तलाशी ली गई, जिसमें आलोक पॉल (बदला हुआ नाम) को सोने की खेप के साथ पकड़ लिया गया। 
 

केरल में पालतू जानवरों की दुकान में लगी आग, कई पक्षियों की मौत

नीरामनकुझी में रविवार सुबह एक पालतू जानवरों की दुकान यानी पेट शॉप में आग लगने से करीब 100 पक्षी, खरगोश और मछलियां मर गईं। पुलिस ने बताया कि शिबिन नाम के व्यक्ति की पालतू जानवरों की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग को बुझाने के बाद दमकल की मदद से कुछ पालतू जानवरों को बचा लिया गया। घटना का तब पता लगा, जब इमारत के मालिक के परिवार सदस्यों ने धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ महसूस की। उन्होंने जब देखा की कहीं से धुंआ आ रहा तो जांच की। उसके बाद अग्निशमन बल और पालतू जानवरों की दुकान के मालिक को जानकारी दी।

शिबिन ने कहा कि आग में लगभग 100 पक्षी, कुछ खरगोश और कुछ मछलियां मर गईं और पालतू जानवरों के पोषण के लिए सहायक उपकरण नष्ट हो गए। उन्हें 2.5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना में किसी साजिश का संदेह है और उन्होंने मारानलूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

अवैध खदान के अंदर फंसे तीन कोयला खनिक

असम के तिनसुकिया जिले में पटकई पहाड़ियों में भूस्खलन के बाद एक अवैध खदान में कम से कम तीन खनिक फंस गए हैं। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बारगोलई और नामडांग के बीच अवैध तिकोक पश्चिम खनन स्थल पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि पटकाई पहाड़ियों में भूस्खलन के बाद तीन कोयला खनिक अवैध रैट-होल खदान के अंदर फंस गए हैं। फंसे हुए लोगों में नेपाल के भोजपुर का दवा चेरपा और मेघालय के दो श्रमिक हैं, जिनकी पहचान जॉन और फेनाल के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर चार कोयला मजदूर खदान से अवैध कोयला खरीदने के काम में लगे हुए थे। उन्होंने कहा, 'उनमें से तीन खदान के अंदर चले गए और चौथा कोयला परिवहन में सहायता कर रहा था। अचानक, एक भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन मजदूर खदान के अंदर फंस गए। ऐसा संदेह है कि उनकी मौत कोयला खदान में हुई है, लेकिन जब तक हमें उनके शव नहीं मिल जाते, तब तक हम यह नहीं कह सकते।' उन्होंने बताया कि प्रशासन फिलहाल बचाव अभियान चला रहा है और मदद के लिए कई एजेंसियों को बुलाया जा रहा है।

केरल में नदी में नहाते समय 2 डूबे
एर्नाकुलम जिले में रविवार को एक महिला और एक किशोरी चलाकुडी नदी में डूब गईं। दोनों नहाने पास की नदी में गए थे। दोनों, एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।
 

नलगोंडा में मालगाड़ी पटरी से उतरी
नलगोंडा के विष्णुपुरम रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हैदराबाद से गुंटूर जा रही थी। पुलिस का कहना है कि पांच-छह डिब्बे पटरी से उतरे हैं। मरम्मत का काम चल रहा है। 

 

कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन दुर्घटना टली
ट्रैक मेंटेनर प्रदीप शेट्टी की सझबूझ से उडुपी के पास कोंकण रेलवे मार्ग पर एक संभावित आपदा टल गई। रविवार तड़के 2.25 बजे, शेट्टी को इन्नानजे और पदुबिद्री के बीच ट्रैक वेल्ड विफलता का पता चला। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को खराबी की सूचना दी, जिससे संभावित ट्रेन दुर्घटना को रोका जा सका। ट्रैक पर आई खराबी को तुरंत ठीक कर लिया गया। 
 


सेल फोन चोरी गिरोह का भंडाफोड़; तेलंगाना में 31 गिरफ्तार 
हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर सेल फोन चोरी और तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही एक सूडानी नागरिक सहित 31 लोगों को पकड़ा। उनके पास से कुल 713 स्मार्ट फोन बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त (आयुक्त टास्क फोर्स) एस रश्मी पेरुमल ने कहा कि आरोपियों में स्नैचर, रिसीवर और मोबाइल फोन तकनीशियन शामिल हैं, जो चोरी के बंद मोबाइल को अनलॉक करते और आईएमईआई नंबरों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

 

केरल के रेस्तरां में खाना खाने के बाद 70 लोग अस्पताल में 
मूननुपीडिका क्षेत्र में एक रेस्तरां में खाना खाने के कारण 70 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।  गनीमत है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया है।

वाइको के कंधे में आया फ्रैक्चर 
एमडीएमके प्रमुख वाइको अपने घर पर लड़खड़ाकर गिर गए थे। उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया। वाइको के बेटे दुरई वाइको ने कहा कि उनके पिता थूथुकुडी से चेन्नई पहुंचे। यहां उनकी छोटी सी सर्जरी होगी। चिंता की बात नहीं है। 

एसीबी ने पुलिसकर्मी को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक पुलिसकर्मी को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक अनिल फागुजी पारधी (54) ने एक ट्रैक्टर चालक से उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद उसने राशि घटाकर आठ हजार की। ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत लेके हुए आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। 
 

नासिक में सड़क हादसा
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को राज्य परिवहन की बस के एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में करीब 28 लोग घायल हो गए। बस कल्याण से नासिक जिले के चालीसगांव जा रही थी। 




 
विज्ञापन

नागपुर में सड़क हादसा
नागपुर में रविवार तड़के सड़क हादसा हो गया। यहां एक एसयूवी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई तो वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें