फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः गायब भारतीय महिला आई सामने, कहा- अगवा कर गन प्वाइंट पर कराया निकाह

Tue, 09 May 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : jeo news
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय महिला के गायब होने के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। गायब महिला अचानक सामने आई और अपने कथित पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जबरन बंदूक की नोक पर पाकिस्तानी युवक से निकाह करने पर मजबूर किया गया। युवती ने भारतीय उच्चायोग से उसे वापस उसके देश लौटाने की भी अपील की। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले एक पाकिस्तानी नागरिक ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग पर उसकी नवविवाहित भारतीय पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ताहिर ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अपहरण तब किया गया जब वो भारतीय उच्चायोग में पत्नी के साथ अपने वीजा के लिए आवेदन करने पहुंचा था। भारत ने पाक के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उस भारतीय महिला ने उच्चायोग से मदद मांगी थी। 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि भारतीय महिला का नाम उज्मा है जो पिछले हफ्ते इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग से गायब हो गई। नई दिल्ली के सरकारी सूत्रों ने बताया कि महिला ने भारतीय उच्चायोग से 5 मई को मदद मांगी थी। उच्चायोग उसे दूतावास संबंधी जरूरी सहायता मुहैया करा रहा है और इस मामले को लेकर वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय तथा महिला के भारत स्थित परिजनों से संपर्क में हैं। दिल्ली की उज्मा और पाकिस्तानी ताहिर की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। वहीं दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वे वाघा बॉर्डर के रास्ते 1 मई को पाकिस्तान पहुंचे तथा 3 मई को उनका निकाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंची थी भारतीय महिला

भारत और पाकिस्तान की सीमा
ताहिर का आरोप है कि जब वो वीजा के लिए औपचारिकताएं पूरी कर रहा था तभी इमारत के भीतर ही उसकी पत्नी का अपहरण किया गया। ताहिर ने सचिवालय पुलिस स्टेशन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी के मुताबिक, ताहिर ने उच्चायोग में प्रवेश से पूर्व अपने तीन मोबाइल फोन अधिकारियों के पास जमा  करवाए थे। जब वे वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे तो अधिकारियों ने उनकी पत्नी उजमा को बाहर इंतजार करने को कहा। जब ताहिर बाहर आए तो उन्हें वहां अपनी पत्नी नजर नहीं आई। ऐसे में जब उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उजमा की जानकारी होने से इनकार कर दिया। 

ऐसे में ताहिर ने करीब सात घंटे तक उच्चायोग के बाहर अपनी पत्नी का इंतजार किया लेकिन वह दिखाई नहीं दी। ताहिर का आरोप है कि उच्चायोग से बाहर जाते वक्त जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन वापस मांगे तो अधिकारियों ने इससे भी इनकार कर दिया।

मलेशिया में पनपा प्रेम, पाक में निकाह 
उजमा नई दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों की मुलाकात मलेशिया में हुई थी। बार-बार की मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और  दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। उजमा 1 मई को वाघा सीमा से होते हुए पाकिस्तान पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने 3 मई को पाकिस्तान में शादी कर ली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें