फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अंधेरी उपचुनाव में नया मोड़, शिंदे के विधायक की अपील-ठाकरे गुट की प्रत्याशी को निर्विरोध जिताएं

Mon, 17 Oct 2022 09:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने रुतुजा लटके को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। शिंदे खेमा इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बता रहा है और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में डटा है, ताकि ठाकरे को चुनाव में शिकस्त दी जा सके। 

विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, एकनाश शिंदे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिंदे व ठाकरे गुट के बीच पहली चुनावी जंग में नया मोड़ आ गया है। मुंबई के उपनगर अंधेरी की पूर्वी विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहा है। शिंदे व ठाकरे दोनों गुटों के लिए यह सीट नाक का सवाल है। इस बीच, शिंदे गुट के ही एक विधायक ने ठाकरे गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके का समर्थन कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने लटके को निर्विरोध जिताने की अपील भी की है। 

विज्ञापन


शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने ऋतुजा लटके को अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। लटके दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। शिंदे-भाजपा खेमा इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई बता रहा है और पूरी ताकत से चुनाव मैदान में डटा है, ताकि ठाकरे को चुनाव में शिकस्त दी जा सके। 

इस बीच, शिंदे खेमे के एक विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर उनकी मुसीबत बढ़ा दी। इस विधायक ने शिंदे से अनुरोध किया है कि वे ऋतुजा लटके को निर्विरोध जिताने के लिए भाजपा से चर्चा करें। 
विज्ञापन


लटके के बीएमसी से इस्तीफे का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा
ठाकरे गुट ने ऋतुजा लटके को बीएमसी से इस्तीफा दिलाकर प्रत्याशी बनाया है। बीएमसी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही थी, इसलिए यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था। गत गुरुवार को हाईकोर्ट ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को निर्देश दिया कि वह रुतुजा लटके का इस्तीफा मंजूर करे। इसके बाद लटके की उम्मीदवारी का रास्ता साफ हो गया। कहा जा रहा था कि शिंदे सरकार बीएमसी पर इस्तीफा मंजूर नहीं करने के लिए दबाव डाल रही थी। हालांकि, बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने ऐसे किसी दबाव से इनकार किया है। 

पति भी उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार थे, मैं भी रहूंगी
उधर, ऋतुजा लटके का कहना है कि उनके पति रमेश लटके भी उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार थे और वह भी रहेंगी। चुनाव लड़ूंगी तो उद्धव ठाकरे की पार्टी से ही। लटके की आकस्मिक मृत्यु के बाद अंधेरी पूर्व के लिए उपचुनाव हो रहा है। 

राज ठाकरे ने की भाजपा से अपील, फडणवीस बोले-विचार करेंगे
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी लटके की उम्मीदवारी के समर्थन के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। फडणवीस ने कहा कि उन्हें राज ठाकरे का पत्र मिला है और वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार करेंगे। ठाकरे ने फडणवीस से अनुरोध किया था कि वे दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी के खिलाफ अंधेरी पूर्व उपचुनाव में भाजपा की तरफ से उम्मीदवार न उतारें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें