फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंजेपन का सवाल पूछने पर पाकिस्तानी एंकर को मिला ये जवाब, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

Sat, 27 Apr 2019 12:34 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तानी टीवी लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है। टीवी पर लाइव शो करना कभी भी आसान नहीं होता। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pakistanis World
दरअसल, पाकिस्तान के हम न्यूज चैनल पर प्रसारित होने वाले मार्निंग शो 'सुबह से आगे' में 'बाल झड़ने की समस्या' पर चर्चा चल रही थी। एंकर और एक्सपर्ट के बीच चर्चा चल ही रही थी कि तभी एक कॉलर का फोन आता है और वह कुछ ऐसा बोल देता है जिसे सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
वायरल वीडियो में कॉलर एंकर को अपनी बाल झड़ने की समस्या को बताता है कि कैसै उसे 23 साल की उम्र से ही बाल झड़ना शुरू हुआ था। बाद में कॉलर की पहचान हुमायूं नाम के शख्स के तौर पर हुई। नीचे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं। वायरल वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही 



 

4 of 7
hair fall - फोटो : HuffPost
वीडियो में एंकर ओवेइस मंगलावाला कॉलर से यह पूछते नजर आ रहे हैं, "तो अभी कितने बाल बचे होंगे आपके सिर पर?" इस सवाल पर कॉलर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "अभी सर जो, आपकी कंडीशन है, वही मेरी कंडीशन है।" कॉलर के इस जवाब पर स्टूडियो में मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। 
विज्ञापन

5 of 7
pakistani news anchor - फोटो : twitter
इस जवाब पर एंकर ओवेइस मंगलावाला ने प्रभावशाली वापसी कर कहा, एक स्टडी में साबित हुआ है कि अन्य लोगों की तुलना में कम बाल वाले लोग ज्यादा खूबसूरत होते है। उन्होंने कॉलर को चिल और रिलेक्स रहने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : twitter
जल्द ही इसका एडिटेड वर्जन भी दिखाया जिसमें एंकर ओवेइस का पूरा वीडियो है। एंकर ने वीडियो में ठग लाइफ इफेक्ट डालने वाले व्यक्ति का शुक्रिया किया है। लोगों ने यह वीडियो देख कर एंकर की तारीफ की है। लोगों ने कहा है कि एंकर ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Washington Examiner
न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी वायरल हो रहा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने से जोड़कर एडिट किया गया है और वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें