फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: सीआईएसएफ में ऐसे होगी तैनाती, इन्हें दी जाएगी मनपसंद पोस्टिंग, अगर एक्सपर्ट हैं तो पहुंचेंगे हेडक्वार्टर

सार

Central Industrial Security Force: 25 साल की नौकरी पूरी होने के बाद कार्मिक, होम जोन के निकट जा सकते हैं। सैनिक सम्मेलन के दौरान डीजी ने कहा, सभी लोगों को 15 साल की नौकरी एडमिनिस्ट्रेशन को देनी है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 'सीआईएसएफ' में अगले वर्ष से नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो जाएगी। सीआईएसएफ डीजी आरएस भट्टी द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन में 1,88,000 से अधिक नफरी वाले बल के जवानों के हित में उक्त पॉलिसी तैयार की गई है। मनपसंद पोस्टिंग का विकल्प भी रखा गया है। इस विकल्प में कई वर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही बल में कार्यरत एक्सपर्ट को सीआईएसएफ मुख्यालय में पोस्टिंग के लिए विशेष तव्वजो दी जाएगी। सीआईएसएफ में कार्यरत महिलाओं और पति पत्नी को मनपसंद पोस्टिंग देने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन

 
वर्चुअल सैनिक सम्मेलन में तय हुआ है कि सीआईएसएफ में सामान्य तौर पर पहला कार्यकाल दस वर्ष का होगा। मौजूदा समय में यह कार्यकाल सात वर्ष है। दूसरा कार्यकाल 12 साल का रहेगा। इसमें जवानों को च्वाइस पोस्टिंग देने के लिए दस विकल्प मिलेंगे। इन विकल्पों में होम जोन और होम जोन के बाहर, कहीं भी पोस्टिंग मिल सकती है। अगले तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान संबंधित कार्मिक को हार्ड एरिया में ड्यूटी देनी होगी। 

25 साल की नौकरी पूरी होने के बाद कार्मिक, होम जोन के निकट जा सकते हैं। सैनिक सम्मेलन के दौरान डीजी ने कहा, सभी लोगों को 15 साल की नौकरी एडमिनिस्ट्रेशन को देनी है। इस दौरान कहीं भी पोस्टिंग मिल सकती है। बाकी के 20 साल, घर के आसपास के जोन में तैनाती होगी। आखिर के दो वर्ष, यानी रिटायरमेंट पर पहुंच चुके कार्मिकों को च्वाइस पोस्टिंग मिलेगी। महिला पर्सनल के लिए पहला कार्यकाल 6 साल का होगा।
विज्ञापन


आगे का कार्यकाल, सामान्य कार्मिकों की तरह रहेगा। 
सीआईएसएफ में कार्यरत एक्ससर्विस मैन को तीन साल के कार्यकाल के बाद उनकी च्वाइस पोस्टिंग का अवसर मिलेगा। अगर पति पत्नी दोनों बल में कार्यरत हैं तो उन्हें समान क्षेत्र में तैनाती मिलेगी। बल में मौजूद एक्सपर्ट जैसे आईटी, नेटवर्किंग, सोशल मीडिया व लॉ आदि, को बल मुख्यालय में काम करने का मौका मिलेगा। इस संबंध में वे प्रोपर चैनल से अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस आवेदन पर बोर्ड मेंबर विचार करेंगे। हर तीन साल के बाद इन एक्सपर्ट के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इनसे च्वाइस के पांच स्थानों के नाम मांगे जाएंगे। 

सीआईएसएफ में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टिंग के लिए वरियता प्रदान की जाएगी। इस क्रम में पहले नंबर पर रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके कार्मिक रखे गए हैं। दूसरे नंबर पर महिलाओं को तव्वजो मिलेगी। तीसरे स्थान पर पति पत्नी को वरियता देंगे। उसके बाद बाकी बचे कार्मिकों का नंबर आएगा। सौ प्रतिशत कार्मिकों में से 60 प्रतिशत को गृह क्षेत्र से बाहर या बॉर्डर पर तैनाती मिलेगी। 40 प्रतिशत को गृह क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। अगले वर्ष 15 फरवरी से पहले ट्रांसफर की पहली लिस्ट आ सकती है। इसके बाद 31 मार्च से पहले सभी कार्मिक पोस्टिंग के नए स्थान पर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें