गुजरात में लोथल पुरातात्विक साइट पर मिट्टी धंसने से चार शोधकर्ता छात्र उसमें दब गए, जिसमें से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा आईआईटी दिल्ली में पीएचडी की पढ़ाई करती थी।
गुजरात में लोथल के पुरातात्विक स्थल के पास बुधवार सुबह मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आईआईटी दिल्ली की पीएचडी की पढ़ाई कर रही सुरभि वर्मा और अन्य पीड़ित अहमदाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता स्थल पर शोध कार्य करने गए थे, जहां मिट्टी धंसने की हादसा हुआ।
विज्ञापन
IIT दिल्ली और IIT गांधीनगर के थे चारों छात्र
मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओम प्रकाश जाट ने बताया कि चार शोधकर्ताओं की एक टीम, जिनमें से दो आईआईटी दिल्ली के और दो आईआईटी गांधीनगर के थे, अध्ययन के लिए मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए हड़प्पा बंदरगाह शहर लोथल के पुरातात्विक अवशेषों के पास गए थे। इस दौरान चारों छात्र मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए और 10 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए। मृतका सुरभि वर्मा मूल रूप से सीतापुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
हादसे में घायल तीन छात्रों का अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में आईआईटी दिल्ली की शोधकर्ता सुरभि वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।