फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Parliament: जनवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा नया संसद भवन; आगामी बजट सत्र के आयोजन पर फैसला बाद में

Mon, 09 Jan 2023 08:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक सरकारी सूत्र ने बताया कि नया संसद भवन इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इंटीरियर की फिनिशिंग का काम बहुत तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
New Parliament Building Design - फोटो : centralvista.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया संसद भवन जनवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके इंटीरियर को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का आगामी बजट सत्र नए भवन में होगा या मौजूदा भवन में, इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। नया संसद भवन, सेंट्रेल विस्ता पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, साझा केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री का नया कार्यालय और आवास, एक नया उपराष्ट्रपति एनक्लेव का निर्माण भी सीपीडब्ल्यूडी द्वारा निष्पादित की जा रही इस परियोजना का हिस्सा है, जो केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आता है। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि नया संसद भवन इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इंटीरियर की फिनिशिंग का काम बहुत तेजी से चल रहा है। 

नए संसद भवन का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था। एक अन्य सूत्र ने बताया कि सरकार जल्द ही नए संसद भवन के उद्घाटन पर फैसला लेगी। केंद्रहीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि भवन के उद्घाटन की तारीख का चयन करना सरकार पर निर्भर है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। इस भवन में आधुनिक सुविधाएं होंगी। नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रहा है, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा। परियोजना को पूरा करने की मूल समय सीमा पिछले साल नवंबर थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें