फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Parliament: यूपी के इस शहर की नर्सरी से महकेगी नई संसद और सेंट्रल विस्टा, इन प्रजाति के फूल बढ़ाएंगे शोभा

Sun, 28 May 2023 09:31 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नर्सरी के द्वारा मार्च में सेंट्रल विस्टा और नई संसद परिसर के प्रांगण में नई प्रजातियां रोपी गई है। मार्च तक जकरैंडा, गुलमोहर, केशिया फिसटूला, एरनथिंना इंडिका, पारिजात, तबु बिया, रोजिया, एरिका पाम, रेडमचिरा, रटूसा टोपेरी, कुरेजिया, माइकेलिया चंपा आदि पौधे भेज जा चुके है। इन्हें अलग अलग हिस्सों में लगाने का काम शुरु हो गया है।
विज्ञापन
New Parliament Building - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में देश की नई संसद और सेंट्रल विस्टा यूपी के मेरठ के फूलों से महकती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा में मेरठ के सुगंधित फूल—पौधेना केवल परिसर की शोभा बढ़ाएंगे। बल्कि नई संसद के परिसर को भी महकाएंगे। फूलों की नर्सरी के कारोबार में 90 वर्ष से ज्यादा अनुभव रखने वाली शाहजहांपुर कस्बे की वाटिका नर्सरी को सेंट्रल विस्टा की सजावट के लिए दो साल तक फूल—पौधे उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी मिली है।

नर्सरी के द्वारा मार्च में सेंट्रल विस्टा और नई संसद परिसर के प्रांगण में नई प्रजातियां रोपी गई है। मार्च तक जकरैंडा, गुलमोहर, केशिया फिसटूला, एरनथिंना इंडिका, पारिजात, तबु बिया, रोजिया, एरिका पाम, रेडमचिरा, रटूसा टोपेरी, कुरेजिया, माइकेलिया चंपा आदि पौधे भेज जा चुके है। इन्हें अलग अलग हिस्सों में लगाने का काम शुरु हो गया है।
विज्ञापन

नई संसद भवन के उद्घाटन के पहले दिन संसद की तरफ जाने सभी रास्तों को फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा हर चौराहे पर भी विशेष साज सज्जा की गई है। यही नहीं पुराने और नई संसद भवन को भी विशेष फूलों के सजाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें