फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OCI Portal: पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम

Mon, 19 May 2025 09:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

OCI Portal: पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए ओसीआई पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें ऐसा इंटरफेस है, जिससे भारतीय मूल के लोगों का पंजीकरण करना अब और आसान हो गया है।

विज्ञापन


अमित शाह की पोस्ट साझा को करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, बेहतर फीचर्स और कार्यक्षमता के साथ नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ओसीआई योजना की शुरुआत 2005 में की गई थी।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: महिला सैन्य अधिकारियों को 6 अगस्त तक सेवा से न हटाने का आदेश; सीटी रवि के खिलाफ कार्रवाई पर रोक
विज्ञापन


यह योजना उन सभी भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण की अनुमति देती है, जो 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत के नागरिक हैं या उस दिन भारत के नागरिक बनने के पात्र हैं या उनके वंशज हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, आज नए ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आधुनिक यूजर इंटरफेस है, ताकि प्रवासी भारतीयों का पंजीकरण आसान हो सके। इसमें बेहतर कार्यक्षमता, मजबूत सुरक्षा और यूजर-फ्रेंडली अनुभव जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं।  

उन्होंने यह भी बताया कि नया ओसीआई पोर्टल ociservices.gov.in/onlineOCI पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति, जिसके माता-पिता, दादा-दादी, या परदादा-परदादी पाकिस्तान, बांग्लादेश या किसी अन्य ऐसे देश के नागरिक रहे हों, जिसे केंद्र सरकार आधिकारिक गजट में अधिसूचना के जरिए निर्दिष्ट करे, ओसीआई कार्डधारक के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: '30 लाख सैनिकों के पीछे 150 करोड़ हिंदुस्तानी...', BJP ने ऑपरेशन सिंदूर पर जारी किया नया गाना

शाह ने कहा कि भारत लगातार ओसीआई कार्डधारकों को विश्वस्तरीय आव्रजन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि जब वे भारत आएं या यहां ठहरें, तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो। उन्होंने कहा कि अपडेटेड यूजर इंटरफेस वाला यह पोर्टल विदेश में रह रहे नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पेश किया गया है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें