फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: केकेआर ने रोवमैन पोवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया, आरसीबी ने मुजरबानी को लिया

Mon, 19 May 2025 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लेग स्पिनर शुक्ला घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और 30 लाख रुपये में नाइटराइडर्स से जुड़ेंगे। इस बीच आरसीबी ने लुंगी नगिदी की जगह मुजरबानी को चुना है।
विज्ञापन
ब्लेसिंग मुजरबानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने सोमवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर क्रमश: शिवम शुक्ला और ब्लेसिंग मुजरबानी को चुना है। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके नाइटराइडर्स ने शेष मुकाबलों के लिए रोवमैन पोवेल की जगह शुक्ला को टीम में शामिल किया है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर पोवेल को अपने टॉन्सिल की सर्जरी करानी है। लेग स्पिनर शुक्ला घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और 30 लाख रुपये में नाइटराइडर्स से जुड़ेंगे। इस बीच आरसीबी ने लुंगी नगिदी की जगह मुजरबानी को चुना है। नगिदी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हो गए हैं। जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी ने अब तक 70 टी-20 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट और 55 एकदिवसीय मुकाबलों में भी जिंबाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है। वह 75 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें