फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति जल्द ही जनता के सामने होगी: एचआरडी मंत्रालय

Tue, 03 Dec 2019 10:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मानव विकास संसाधन मंत्रालय ने कहा कि नई शिक्षा नीति जल्द ही जनता के सामने होगी। मंत्रालय के सचिव आर सुब्रमण्यन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, नई शिक्षा नीति से विश्व में भारत का गौरव स्थापित होगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 को संबोधित करते हुए निशंक ने छात्रों को रोजाना एक लीटर पानी बचाने की शपथ दिलाई और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की। 

कार्यक्रम में लगभग सात हजार उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें से 52 को साफ और स्मार्ट परिसर, एक छात्र एक पे?, जल शक्ति अभियान और सौर ऊर्जा लैंप श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें