फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! इस साल केंद्र सरकार निकालेगी 2.83 लाख नौकरियां

Sun, 12 Feb 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शनिवार को युवाओं को खुशखबरी दी है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अनुमान जताया है कि अगले वित्तीय वर्ष में 2.83 लाख नई नौकरियां निकाली जाएगी। 
विज्ञापन


वित्तमंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार 2017-18 वित्तीयवर्ष में ये नौकरियां निकालेगी। बजट दस्तावेजों के मुताबिक, साल 2016 में केंद्रीय प्रतिष्ठानों में 32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे। केंद्र सरकार की योजना है कि साल 2018 तक इसे 35.67 लाख तक पहुंचा दी जाए। 


गृहमंत्रालय में 6076 और कर्मचारियों की नियुक्ति का अनुमान है। बताया जा रहा है कि साल 2018 तक मंत्रालय में कुल 24778 लाख कर्मचारियों का आंकड़ा पहु्चंने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग में 1.06 लाख लोगों की नियुक्तियां हो सकती हैं

jobs

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस विभाग में 1.06 लाख लोगों की नियुक्तियां हो सकती हैं, जिससे पुलिस बल की संख्या 1113689 हो जाएगी। 2016 के आंकड़ों के मुताबिक, अभी केंद्र सरकार के अंतर्गत पुलिस विभाग में 10,07,366 पुलिसकर्मी हैं।

बजट दस्तावेजों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में 9,294 कर्मी हैं, जिसमें 2,109 की वृद्धि होगी। वहीं, स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय में भी 2018 तक 2,027 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें