फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुआ डोनाल्ड ट्रंप और शिंजो आबे का अजीबोगरीब हैंडशेक

Sun, 12 Feb 2017 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल में एच 1 बी वीजा और सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन को लेकर ट्रंप विवादों से घिरे रहे। लेकिन इस बार मामला जरा हट के है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति अजीबोगरीब तरीके से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


अमेरिका दौरे पर आए जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ ट्रंप का हैंडशेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप किस तरीके से शिंजो आबे के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है कि जापानी पीएम ट्रंप से हाथ छोड़ने की अपील कर रहे हैं, लेकिन ट्रंप उन्हें नजरअंदाज कर हैंडशेक किये जा रहे हैं। 
विज्ञापन

'मुझे हाथ मिलाना पसंद नहीं'

ट्रंप का हैंथशेक - फोटो : social media
इससे पहले ट्रंप ने एक बयान में कहा था कि उन्हें हाथ मिलाना बिलकुल पसंद नहीं है। 1999 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि हाथ मिलाने से आपको सर्दी, फ्लू कुछ भी हो सकता है। 

बराक ओबामा ने एक बार कहा था कि मुझे जॉर्ज बुश से सलाह मिली थी कि हमेशा हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें। 2013 में न्यू यार्क के एक लेख में दावा किया गया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति को एक साल में कम से कम 65 हाजर लोगों से हाथ मिलाना पड़ता है। 
  Great comedy handshake video--stay to the end for Japanese Prime Minister's reaction pic.twitter.com/ynZ2vbQaBI — Richard Hine (@richardhine) February 12, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें