फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: नए कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस और संक्रमण दर में भी गिरावट, 68 मौतों ने बढ़ाई चिंता

Sat, 13 Aug 2022 10:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15,815 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 20,018 मरीज कोरोना से उबर गए। देश में सक्रिय केस शुक्रवार की तुलना में और घटकर 1,19,264 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 4.36 फीसदी रह गई है। 

विज्ञापन
Gorakhpur Covid Test - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में नए कोरोना केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर तीनों में गिरावट आई। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 4271 की गिरावट आई है। हालांकि बीते 24 घंटे में महामारी से 68 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गई 24 मौतें शामिल हैं। 

विज्ञापन

शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार 15,815 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 20,018 मरीज कोरोना से उबर गए। देश में सक्रिय केस शुक्रवार की तुलना में और घटकर 1,19,264 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 4.36 फीसदी रह गई है। 
सक्रिय केस कुल केस की तुलना में घटकर 0.27 फीसदी हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 68 मौतों के साथ कुल मौतें बढ़कर 5,26,996 हो गई है। इसी तरह कुल केस बढ़कर 4,42,39,372 हो गए हैं। शुक्रवार को देश में 16,561 नए संक्रमित मिले थे और संक्रमण दर 5.44 फीसदी दर्ज की गई थी। शनिवार को राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.54 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को साप्ताहिक संक्रमण दर 4.79 फीसदी दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी।
विज्ञापन

महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,35,93,112 हो गई है। देशव्यापी कोविड  टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 207.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें