फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में नेस्ले: चॉकलेट रैपर पर भगवान की तस्वीर छापी, कंपनी ने कहा- छह महीने पहले ही वापस ले चुके प्रोडक्ट

Tue, 18 Jan 2022 02:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेस्ले कंपनी की किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ और बालभद्र की तस्वीरें आने के बाद इस पर कई राज्यों खासतौर से ओडिशा में काफी आपत्ति जताई गई। अब इस मामले में कंपनी ने सफाई दी है।
विज्ञापन
नेस्ले - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले ने इन दिनों विवादों के घेरे में है। दरअसल नेस्ले ने अपने किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान की तस्वीर छापी थी जिसे लेकर वह विवादों में आ गई। इसे लेकर लोगों ने ट्विटर पर कंपनी को ट्रोल किया, जिसके बाद कंपनी ने सफाई दी। कंपनी ने कहा कि वह इस तरह के सभी प्रोडक्ट छह महीने पहले ही मार्केट से वापस ले चुकी है।

चॉकलेट रैपर पर भगवान की तस्वीरें
नेस्ले कंपनी की किटकैट चॉकलेट के रैपर पर भगवान जगन्नाथ और बलभद्र की तस्वीरें आने के बाद इस पर कई राज्यों खासतौर से ओडिशा में काफी आपत्ति जताई गई। ओडिशा के हजारों लोगों ने ट्विटर पर इसे लेकर कंपनी को टैग किया और इन तस्वीरों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


कई यूजर्स ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए अपनी आपत्ति जताई। इन्होंने कहा कि लोग चॉकलेट खाने के बाद रैपर सड़कों, नालियों या डस्टबिन में फेंक देते हैं। इसे देखते हुए कंपनी को रैपर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की तस्वीर हटानी चाहिए। 
विज्ञापन


कंपनी ने दी यह जानकारी
लोगों के विरोध देखते हुए कंपनी ने बताया कि वह इस फोटो का इस्तेमाल नहीं कर रही है और करीब छह महीने पहले ही सभी प्रोडक्ट मार्केट से भी वापस ले चुकी है। नेस्ले ने कहा, हम लोगों की भावनाओं को देखते हुए एक बार फिर माफी मांग रहे हैं। हमारी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। उन्होंने रैपर के लिए जो तस्वीर ली, उसके पीछे सोच ओडिशा की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की थी। इन चित्रों के लिए यूनिक आर्ट पटचित्र की झलक दिखाने वाली डिजाइन का इस्तेमाल किया गया था। अगर हमने अनजाने में किसी को चोट पहुंचाई है तो हम खेद प्रकट करते हैं। हमने पिछले साल ही इन पैकों को वापस लेने की पहल शुरू कर दी थी। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें