फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prachand India Visit: नेपाली PM बोले- भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास से नेपाल खुश, पीएम मोदी को किया आमंत्रित

Thu, 01 Jun 2023 07:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Prachand India Visit: नेपाली प्रधानमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद भवन में कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल दौरे के लिए दिल से आमंत्रित किया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार हूं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध काफी पुराने और बहुआयामी हैं।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री गुरुवार को भारत दौरे पर हैं। इस मौके पर विदेश सचिव ने कहा कि भारत की पड़ोसी पहले नीति में नेपाल का एक अहम स्थान है। दोनों देशों के खुले दिल होने के साथ-साथ दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी खुली हैं। इसलिए दोनों देशों में एक-दूसरे देशों की सभ्यता की झलक भी आती है। दोनों देश धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को साझा करते हैं।  

गर्मजोशी के साथ दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात की

विज्ञापन

नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड 31 जून से तीन जून तक भारत के दौरे पर हैं। पिछले साल दिसंबर में प्रचंड ने नेपाली प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। पीएम मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड की वार्ता पर विदेश सचिव विजय मोहन क्वात्रा ने कहा कि पारंपरिक और गर्मजोशी के साथ दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भविष्य के लिए व्यापक और रचनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। विकास और फायदे के मुद्दों पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों की चर्चा केंद्रित रही। सचिव ने आगे बताया कि राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, उर्जा और बुनियादे ढांचे की साझेदारी और विकास पर चर्चा केंद्रित रही। हालांकि, अग्निवीर मुद्दे पर चर्चाएं नहीं की गई है।  

आर्थिक और सामाजिक विकास को देखकर नेपाल काफी खुश
नेपाली प्रधानमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद भवन में कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल दौरे के लिए दिल से आमंत्रित किया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार हूं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध काफी पुराने और बहुआयामी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास को देखकर नेपाल काफी खुश है। प्रचंड ने कहा कि मैं चौथी बार प्रधानमंत्री के रूप में भारत का दौरा कर रहा हूं। नेपाली पीएम ने बताया कि वह इससे पहले सितंबर 2018 के अलावा सितंबर और अक्टूबर 2016 में भारत आ चुके हैं। मैं नेपाल सरकार और जनता की शुभकामनाएं अपने साथ लाया हूं। नेपाली पीएम दहल ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नौ साल पूरा करने के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि भारत और नेपाल के संबंधों की नींव काफी मजबूत है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें