फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Prachanda: नेपाल के पीएम दहल चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे दिल्ली, मीनाक्षी लेखी ने किया स्वागत

Wed, 31 May 2023 05:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम प्रचंड ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में समझौते की उम्मीद है, जो नेपाल के लिए दीर्घकालिक हित में है।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : ट्विटर/ कॉमरेड प्रचंड (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए
इससे पहले सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पीएम प्रचंड (68) के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत रवाना हुआ है। इसमें 100 से अधिक सदस्य हैं।

प्रचंड की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा
पीएम प्रचंड ने दिसंबर 2022 में नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (सीपीएन-माओवादी) नेता की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सौद, वित्त मंत्री प्रकाश शरण महत शामिल हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले अपने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में नेपाली दूतावास की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे
प्रधानमंत्री दहल भारतीय व्यापारिक समुदाय को संबोधित करेंगे। वे भारत राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पीएम प्रचंड का मध्य प्रदेश जाने का कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश में वह उज्जैन और इंदौर की यात्रा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी बातचीत
दोनों देशों के प्रधानमंत्री बिराटनगर में रेलवे यार्ड, जयनगर-जनकपुर रेलवे लाइन का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका विस्तार बिजलपुरा तक किया गया है। दोनों नेता बिराटनगर और नेपालगंज में एकीकृत जांच चौकियों का भी उद्घाटन करेंगे। नेपाल के पीएम प्रचंड भारत के साथ बातचीत में बिजली से जुड़े मुद्दों को भी उठाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि बिजली से जुड़ी बाधा को दूर कर लिया जाएगा और नेपाल अपनी अतिरिक्त बिजली के लिए एक अनुकूल बाजार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें